
अयोध्या, 28 जून . राम मंदिर दान प्रकरण में अयोध्या Police ने कार्रवाई तेज कर दी है. Sunday को टिन्नू यादव समेत कई आरोपियों के घरों पर Police ने छापेमारी की. इस दौरान, परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ भी की गई.
Sunday सुबह Police टीम लेखपाल को साथ लेकर टिन्नू यादव के घर पहुंची. उन्होंने परिजनों से बात की और उसके बाद घर के अंदर प्रवेश किया. इसी तरह, अलग-अलग Police टीमों ने रामशंकर मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला और मनीष यादव के घरों पर भी छापे मारे.
इस कार्रवाई को लेकर सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा, “जांच की प्रक्रिया चल रही है. जो भी आरोपी इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.”
वहीं, टिन्नू यादव की पड़ोसी तारा देवी ने कहा, “यहां Police की कार्रवाई हुई है. टिन्नू यादव अच्छे व्यक्ति थे. उनके ऊपर बिल्कुल गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्हें फंसाया जा रहा है.”
छापेमारी पर आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने से बात करते हुए कहा, “Police की कार्रवाई चल रही है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. चढ़ावा में गबन करके इन लोगों ने भगवान के साथ छल किया है. हजारों करोड़ों रामभक्तों के साथ भी छल हुआ है. वह बहुत ही शर्मनाक है और इस घटना के लिए कभी माफी नहीं दी जा सकती है.”
अनुकल्प मिश्रा के बारे में पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने कहा, “मैं उन्हें 5-6 महीने से जानता हूं. उन्होंने घर पर धार्मिक आयोजन कराया था. तब आसपास के सभी लोगों को बुलाया गया था. उनका व्यवहार कभी गलत नहीं लगा, लेकिन कोई चोर यह नहीं कहता है कि हमने चोरी की है.”
एक अन्य पड़ोसी अनुराग मिश्रा ने कहा, “वह अनुकल्प मिश्रा को लगभग एक साल से जानते हैं. कभी कोई संदिग्ध हरकत नजर नहीं आई. उनका अच्छा स्वभाव था, लेकिन उनके अंदर के भाव को हम नहीं जान सकते. दान प्रकरण पूरा जांच का विषय है.”
–
डीसीएच/