मुंबई के खान बहादुर भाभा अस्पताल में आज ओपीडी रहेगी बंद

Mumbai , 6 अगस्त . बृहन्Mumbai नगर निगम (बीएमसी) Maharashtra एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के आंदोलन के समर्थन में 6 अगस्त यानी Thursday को कुर्ला वेस्ट स्थित खान बहादुर भाभा अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी. इस संबंध में Maharashtra एएसएस.ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स खान बहादुर भाभा अस्पताल कुर्ला (केबीबीएच एमएआरडी) ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी दी है.

एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि केबीबीएच एमएआरडी ने बीएमसी एमएआरडी द्वारा बुलाए गए आंदोलन के समर्थन में Thursday 6 अगस्त को अस्पताल में रूटीन आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है. यह आंदोलन सीसीएमपी-क्वालिफाइड बीएचएमएस प्रैक्टिशनर्स को Maharashtra मेडिकल काउंसिल (एमएसी) रजिस्ट्रेशन देने के प्रस्तावित कदम के कड़े विरोध में किया जा रहा है.

केबीबीएच एमएआरडी ने जारी पत्र में कहा है, “हमारा मानना ​​है कि ऐसा प्रस्ताव आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण के स्थापित मानकों से समझौता करता है. Maharashtra मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की अखंडता और विश्वसनीयता को कमजोर करता है और मरीजों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है.”

केबीबीएच एमएआरडी ने आगे कहा, “हम प्रशासन को आश्वस्त करना चाहते हैं कि मरीजों के कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए सभी आपातकालीन और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी. जिसमें कैज़ुअल्टी, आपातकालीन सेवाएं, इंटेंसिव केयर यूनिट्स, लेबर रूम, आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर और अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए आपातकालीन देखभाल सहित अन्य सभी जरूरी और जीवन रक्षक सेवाएं शामिल हैं. आंदोलन के दौरान केवल रूटीन ओपीडी सेवाएं ही बंद रहेंगी.”

एमएआरडी ने कहा, “आंदोलन की आगे की दिशा मेडिकल समुदाय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर Government की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी. अगर कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है तो बीएमसी एमएआरडी अपने आंदोलन को और तेज करेगा. साथ ही आधुनिक मेडिकल शिक्षा के मानकों को बनाए रखने, Maharashtra मेडिकल काउंसिल की रजिस्ट्रेशन प्रणाली की विश्वसनीयता की रक्षा करने और मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के व्यापक हित में संगठन और भी कड़े कानूनी और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा.

ओपी/वीसी

Leave a Comment