ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- योगी सरकार को गुंडों का इलाज करना खूब आता है

Lucknow, 12 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. बलिया में अपने विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया क्योंकि वह “सच लिख रहे हैं”.

उन्होंने अखिलेश यादव से “अपने गुंडों को संभालने” की नसीहत देते हुए कहा कि यदि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश हुई तो योगी Government उससे सख्ती से निPatna जानती है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने social media मंच एक्स पर लिखा कि मित्र अखिलेशजी, देख रहे हैं न अपने गुंडों की करतूत. बलिया में सैकड़ों की तादाद में आपके गुंडे मेरे खिलाफ सड़क पर उतर आए. क्यों? क्योंकि मैं सच लिख रहा हूं और सच आपको पच नहीं रहा. यही तो आप लोगों की पुरानी मानसिकता रही है. हमेशा से आप लोग गैर-यादव ओबीसी समाज के प्रति हेय दृष्टि रखते आए हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि हम मुर्दाबाद के नारों और काले कपड़ों से विचलित होने वालों में से नहीं हैं. हम तो उस समाज से हैं जिसके मुर्दाबाद के नारे आपके स्वजातीय हमेशा से लगाते आए हैं. रही बात काले कपड़ों की तो हमें काला रंग बहुत पसंद है, दिखाइये जितना दिखा सकते हैं. राजभर ने लिखा कि आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो लोकतांत्रिक ढंग से लड़ें. आओ मैदान में, चुनाव में दम दिखाओ. काला लाल हरा जो दिखाना है, दिखा लेना आप लोग. भगवा फिर भी लहरा के रहेगा. और हां…आपके गुंडों के जवाब में अगर जनता सड़क पर उतर आई तो कहीं के नहीं रहोगे.

मंत्री राजभर ने लिखा कि ओमप्रकाश राजभर सपाई गुंडों से डरने वाला नहीं है. हम तो जमीन से आए और जमीन पर ही रहते हैं. हमें ऐसे लम्पटों का सामना करना अच्छे से जानता है. संघर्ष से उपजा हूं और समाज की लड़ाई लड़ता आया हूं. अपने गुंडों को संभाल लीजिए महाराज, नहीं तो ये योगी Government है, गुंडों का इलाज बेहतर ढंग से करना खूब आता है. असली ओबीसी समाज अब जाग चुका है. नक्काल परेशान हैं. जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव.

गौरतलब है कि प्रदेश Government के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के Saturday को बलिया दौरे से पहले जिले का Political माहौल गरमा गया था. रतसड़ क्षेत्र में Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में प्रदर्शन करते हुए काले झंडे लहराए और ‘ओपी राजभर गो बैक’ के नारे लगाए. प्रदर्शनकारी ओपी राजभर का पुतला फूंकना चाहते थे लेकिन Police ने समय रहते हस्तक्षेप कर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि Police की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में रहे.

विकेटी/पीएम

Leave a Comment