समाजवादी पार्टी के डीएनए में केवल मुस्लिम तुष्टीकरण: ब्रजेश पाठक

देवरिया, 17 जून . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर Political सरगर्मी तेज हो गई है. अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितताओं को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सवालों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के डीएनए में सिर्फ तुष्टिकरण है, इसके अलावा वे कुछ भी सोच नहीं सकते हैं.

देवरिया में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party की राजनीति मुस्लिम तुष्टीकरण पर केंद्रित है. यह जनता के सामने एक छवि पेश करती है, लेकिन असल में कुछ और करती है. अब लोगों को इस पर भरोसा नहीं रहा. सपा मौलाना की पार्टी है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं Samajwadi Party के प्रमुख और सवाल उठाने वाले दूसरे लोगों से कहना चाहता हूं कि राम मंदिर चंदा विवाद मामले में पहले से ही एसआईटी की जांच चल रही है, कमेटी बना दी गई है. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. विपक्ष, खासकर Samajwadi Party के प्रमुख से मेरा सवाल यह है कि जब बाबरी मस्जिद बनाने के लिए चंदा इकट्ठा किया गया था तो क्या आपको याद है कि वह पैसा कहां गया? उस पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते? ऐसे बयान देकर वे तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति कर रहे हैं. प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है कि इन लोगों ने राम भक्तों पर गोली चलाने का काम किया.

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल को लेकर देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल में जन-कल्याण और देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है. देशभर में भाजपा कार्यकर्ता Prime Minister Narendra Modi की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए इस सेवा अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.

दूसरी ओर, मंत्री अनिल राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर तंज कसा.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के मुखिया सैफई मानसिकता से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य पर ज्ञान दे रहे हैं, जिनके जमाने में विद्यालयों में भैंसें चरा करती थी, नीचे जमीन पर बच्चा पढ़ने को मजबूर था, वह हमें शिक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं.

हमारी Government निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है. हाल ही में एक आंकड़े के अनुसार, सात लाख से ज्यादा बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया, जो मुख्यधारा में नहीं थे.

उन्होंने कहा कि गरीबों के अंदर आत्मविश्वास जगा है, और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज की भूमिका को साकार किया गया है. पीएम मोदी की Government ने भी दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है. हमारे कॉलेजों में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू हो रही है, लेकिन जिनकी मानसिकता सैफई से बाहर नहीं निकल सकती है, उन्हें अच्छी चीजें कहां से दिखाई देंगी.

सपा के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर मंत्री ने कहा कि उन्हें जो करना है करें, कोई लाभ नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि हमारा बुद्धिजीवी वर्ग अच्छे से जानता है कि योगी Government ही यूपी को उत्तम प्रदेश बना सकती है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment