विश्व युवा कौशल दिवस पर नेताओं ने युवाओं को दी शुभकामनाएं, बताया आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव

New Delhi, 15 जुलाई . विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के नेताओं ने युवाओं को शुभकामनाएं दीं और कौशल विकास, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया. नेताओं ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए युवाओं को विकसित India के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति बताया.

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व युवा कौशल दिवस पर सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं. युवाओं का कौशल विकास ही आत्मनिर्भर India और विकसित दिल्ली की मजबूत नींव है. दिल्ली Government युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण और नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हुनर और परिश्रम से सशक्त युवा ही दिल्ली की प्रगति को नई गति देंगे.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को विश्व युवा कौशल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “कुशल, आत्मनिर्भर और नवाचार से परिपूर्ण युवा ही विकसित Rajasthan एवं विकसित India की सबसे बड़ी शक्ति हैं. हमारी Government युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा, “विश्व युवा कौशल दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार और उद्यमिता ही विकसित India एवं समृद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है. हमारी Government युवा शक्ति को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. मुझे विश्वास है कि प्रदेश के युवा अपने कौशल और सामर्थ्य से प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “युवा शक्ति ही विकसित India की सबसे बड़ी ताकत है. विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर देश के सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “Prime Minister मोदी के कुशल नेतृत्व में कौशल विकास को नई गति मिली है. ‘स्किल इंडिया’ जैसे अभिनव प्रयासों ने युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है. कौशल संपन्न युवा ही ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति हैं. आइए, इस अवसर पर युवाओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें.”

Rajasthan के उपChief Minister डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है. कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ हमारे युवा विकसित India के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. आइए, इस अवसर पर युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment