
फतेहगढ़ साहिब, 19 सितंबर . पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे दिन Saturday को श्री फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती से हुई. इस मौके पर दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं. उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा देश इस अभियान के साथ है.
मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि यह भूमि छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति से जुड़ी है और यहां से पंजाब के लोगों को नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए शक्ति मिलने की प्रार्थना की गई है. पंजाब जिस तरह नशे की गिरफ्त में है, उसके खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी. हमें पंजाब और युवाओं को सुरक्षित करना है. इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है. दिल्ली पंजाब के साथ है और मैं भी पंजाब के साथ हूं. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ यह संकल्प गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए.
यात्रा के कार्यक्रम से पहले रेखा गुप्ता ने नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवारों की परेशानियां सुनीं और उनके दुख में शामिल हुए. उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की जरूरत है.
भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी लोगों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे से मुक्त कराने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है.
सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद हुआ. आइए, मिलकर नशे के विरुद्ध इस जनसंकल्प को पंजाब के घर-घर तक पहुंचाएं और अपनी युवा पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों.”
–
डीकेएम/वीसी