विश्व दूरसंचार दिवस पर यूपी भाजपा अध्यक्ष बोले, संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम

New Delhi, 17 मई . उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है. यूपी भाजपा अध्यक्ष के अलावा मध्यप्रदेश, राज्यस्थान, बिहार सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं.

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग का संकल्प लें. इंटरनेट और आधुनिक संचार तकनीकें ज्ञान, नवाचार और विकास के नए द्वार खोल रही हैं. एक सशक्त, जागरूक एवं डिजिटल रूप से समृद्ध समाज के निर्माण में जनभागीदारी ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है.

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सभी को विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं. संचार तकनीक ने दुनिया को जोड़ने और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर उन सभी नवाचारों, तकनीकों और प्रयासों को नमन, जिन्होंने संवाद को सरल, तेज और प्रभावी बनाया.

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि संचार क्रांति ने विभिन्न माध्यमों से दूरियां समेटकर विश्व को परिवार जैसा बना दिया है. जीवन सहज हुआ है. इस अवसर पर उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने संचार माध्यमों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्व दूरसंचार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल और संचार क्रांति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. आज आधुनिक दूरसंचार व्यवस्था देश की प्रगति, सुशासन और जनसुविधाओं का मजबूत आधार बन रही है. प्रदेश Government भी उत्तराखंड में संचार सेवाओं को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों सहित प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बेहतर दूरसंचार सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संचार विभाग से जुड़े समस्त कर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर संचार व्यवस्था एवं डिजिटल कनेक्टिविटी विकसित India के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं. पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में डिजिटल एवं संचार तकनीकों के निरंतर विस्तार से Governmentी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से पहुंच रही हैं.

बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिखा कि वैश्विक संपर्क, डिजिटल क्रांति और आधुनिक तकनीकी नवाचार के प्रतीक विश्व दूरसंचार दिवस एवं सूचना समाज दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं. आज के इस डिजिटल युग में दूरसंचार ने न केवल संचार को सुगम बनाया है, बल्कि देश के सुदूर क्षेत्रों तक सुशासन, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम भी बना है.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा कि दूरसंचार तकनीक ने देश के गांव-गांव और हर व्यक्ति को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है. आज डिजिटल युग में संचार केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और प्रगति की नई पहचान बन चुका है. आधुनिक दूरसंचार व्यवस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और जनसेवाओं को नई गति प्रदान की है तथा आत्मनिर्भर और डिजिटल India के निर्माण को मजबूत आधार दिया है. आइए, विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर हम तकनीक के सकारात्मक उपयोग और डिजिटल सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करें.

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्व दूरसंचार दिवस हमें यह संदेश देता है कि संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है. आइए, डिजिटल कनेक्टिविटी को जन-जन तक पहुंचाकर समावेशी विकास का संकल्प लें. Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी मार्गदर्शन में India का दूरसंचार क्षेत्र आज डिजिटल क्रांति का मजबूत आधार बन चुका है.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment