
New Delhi, 20 मई . Union Minister पीयूष गोयल ने नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा Prime Minister के इटली में टॉफी बांटने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए पूछा- “आपको India में बनी हर वस्तु से इतनी नफरत क्यों है?”
दरअसल Prime Minister Narendra Modi द्वारा Wednesday को इटली दौर पर Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को India में बनी टॉफी ‘मेलोडी’ देने पर राहुल गांधी ने कहा था कि “आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे Prime Minister इटली में टॉफी बांट रहे हैं!”
इस पर social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गोयल ने कहा, “राहुल गांधी को India और India में बनी हर वस्तु से इतनी नफरत क्यों है?
India आज मेड इन इंडिया और लोकल गोज्स ग्लोबल के माध्यम से दुनिया का ट्रस्टेड डेस्टिनेशनल बना है, लेकिन कांग्रेस को हर भारतीय उपलब्धि में समस्या ही दिखाई देती है.
जिस वैश्विक सम्मान, निवेश और भरोसे के लिए देश दशकों तक इंतजार करता रहा, वहीं Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आज India अर्जित कर रहा है तो वह राहुल गांधी से सहन नहीं हो रहा है.”
इटली दौरे पर Prime Minister Narendra Modi ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया. इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया.
इतालवी पीएम ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 12 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की. जिसमें वो India के Prime Minister मोदी के साथ दिख रही हैं.
इस क्लिप में वो कह रही हैं, “Prime Minister मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं. ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं.”
इसके बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी टॉफी का पैकेट उठाते हैं जिस पर लिखा है’मेलोडी’.
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं. इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने Tuesday रात (स्थानीय समयानुसार) रोम पहुंचने पर Prime Minister मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.
–
एबीएस/