
New Delhi, 24 जून . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान को लेकर अकाल तख्त से जुड़े मामले और गुरुग्राम में हाल ही में हुई गिरफ्तारियों पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की ओर से लगातार पाप पर पाप किया जा रहा है. उनके वीडियो अभद्रता, अमर्यादा और अनैतिकता से भरे हुए हैं, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कैसे अमर्यादित तरीके से लोगों का अपमान किया जा रहा है और जब अकाल तख्त की ओर से बुलाकर पूछा जाता है तो भगवंत मान उस वीडियो को एआई द्वारा निर्मित और टेंपर्ड बताकर जांच कराने की बात कहते हैं.
तरुण चुघ ने आगे कहा कि अकाल तख्त की ओर से जांच कराकर स्पष्ट किया जाता है कि यह वीडिया असली है. न तो इसको एआई से बनाया गया और न ही इसको टेंपर्ड किया गया है. इसके बाद अकाल तख्त की ओर से भगवंत मान को गुरुओं का अपमान करने के लिए पंथ विरोधी घोषित किया जाता है. भगवंत मान की ओर से माफी मांगने के बजाय अपनी गलती छिपाने का महापाप किया जाता है और एक नकली, झूठी, मनढ़ंत फॉरेंसिक रिपोर्ट बनाकर अकाल तख्त को चैलेंज करते हुए प्रदर्शित करते हैं. भगवंत मान की ओर से ऐसा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
वहीं, भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह श्री अकाल तख्त साहिब को बदनाम करने और उनके अधिकार को चुनौती देने की कोशिश है, ताकि यह दिखाया जा सके कि वे सच बोल रहे हैं. जो लोग उनके साथ थे, उन्होंने खुद कहा है कि वीडियो असली है और जिन लोगों ने इसे जारी किया, उन्होंने भी कहा है कि वे उनके साथ मौजूद थे. इसे छिपाने के लिए उन्होंने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में Police अधिकारियों की कथित मिलीभगत से एक घटना को अंजाम दिया. Haryana Police ने इस मामले में First Information Report दर्ज की है और गिरफ्तारियां भी हुई हैं.
एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, वह पूरी तरह गलत है. श्री अकाल तख्त साहिब और जहां से भी वेरिफिकेशन का मामला आया है, उसके बारे में जो कुछ भी कहा गया है, वह गलत है. First Information Report भी दर्ज की गई है. मेरा मानना है कि Chief Minister भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब के सामने आना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए और कहना चाहिए कि जो भी गलती हुई है या जो भी गलत बयान दिए गए हैं, उनके लिए उन्हें माफ किया जाए और उचित धार्मिक सजा स्वीकार करनी चाहिए.
–
एसडी/पीएम