
New Delhi, 19 जनवरी . महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. social media पर साझा किए गए संदेशों में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण को याद किया गया.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, स्वाभिमान, शौर्य और पराक्रम के अमर प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन. महाराणा प्रताप जी का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है. विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया. उनका अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.”
बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप को याद करते हुए लिखा, “महान शूरवीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन. महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है. उनकी वीरता और शौर्य गाथा से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने लिखा, “त्याग, बलिदान और पराक्रम के प्रतीक, महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. देशभक्ति एवं शौर्य के अनंत प्रेरणास्रोत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का संकल्प एवं संघर्ष युवाओं का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा.”
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मातृभूमि के गौरव और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु प्राणों को उत्सर्ग कर देने वाले, वीरता व राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक, महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. आपकी वीरता और शौर्य की अमर गाथा युगों-युगों तक मातृभूमि के कण-कण को गौरवान्वित करती रहेंगी. वीर शिरोमणि के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम.”
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, “मेवाड़ के वीर योद्धा, त्याग, तपस्या व अदम्य साहस के प्रतीक, जिनकी वीरता की गाथा युगों-युगों तक प्रेरणादायक रहेगी, India के ऐसे महान सपूत, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन.”
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “वीर शिरोमणि, मां भारती के अमर सपूत महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर त्याग, बलिदान और वीरता का उच्चतम आदर्श स्थापित किया.”
–
पीएसके