रोहित पवार के आरोपों पर शशिकांत शिंदे बोले, विमान हादसे में एफआईआर दर्ज कर हो निष्पक्ष जांच

Mumbai , 26 फरवरी . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के Maharashtra अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने अजित पवार विमान दुर्घटना को लेकर रोहित पवार के आरोपों का समर्थन किया है. इसके अलावा उन्होंने मदरसा, राज्यसभा चुनाव, पीएम मोदी की इजरायल यात्रा और नितेश राणे के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय पर 28 जनवरी को हुई घातक विमान हादसे में शामिल कंपनी ‘वीएसआर’ को बचाने की कोशिश करने और First Information Report न दर्ज करने का आरोप लगाया था.

आईएएनस से बातचीत करते हुए शशिकांत शिंदे ने कहा, “First Information Report दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग सही है. अगर रोहित पवार आवाज नहीं उठाते तो मामले को रफा-दफा कर दिया जाता. हम लोगों को जो शक है, उसका जवाब मिलना चाहिए.

नितेश राणे द्वारा मदरसे को आतंकवादी अड्डा बताने के सवाल पर शशिकांत शिंदे ने कहा कि Maharashtra में ऐसा अभी तक कुछ नहीं हुआ है. अगर Government के लोग ही इस तरह की बात कहेंगे तो धार्मिक सौहार्द बिगड़ेगा. ऐसी तुच्छ राजनीति नहीं करनी चाहिए.

मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग में अदा की गई नमाज पर शशिकांत शिंदे ने कहा, “Maharashtra में पहले कभी धर्म या जाति के नाम पर अशांति नहीं फैली थी, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि लोग किसी को भी मुद्दे बनाकर उसका Politicalरण करने की कोशिश कर रहे हैं.”

एनसीपी (एसपी) से राज्य सभा सदस्य किसे बनाया जाएगा, इस सवाल पर शशिकांत शिंदे ने कहा कि इस मामले पर चर्चा चल रही है और अगले दो-तीन दिनों में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा. शरद पवार Mumbai पहुंच चुके हैं और अगले दो-तीन दिनों में उनसे मुलाकात होगी. हमारी मांग है कि पवार साहब राज्यसभा चुनाव लड़ें.”

25 फरवरी को Mumbai स्थित विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने कहा था कि हादसे के दिन जब अजित पवार का शव अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा था, उसी समय दोपहर 1:36 बजे डीजीसीए ने शुरुआती रिपोर्ट जारी कर दी थी. रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी में वीएसआर कंपनी का ऑडिट किया गया था और उसमें ‘लेवल-1 सुरक्षा कमी’ नहीं पाई गई. आरोप लगाया कि मंत्री राममोहन नायडू ने भी उसी दिन बयान जारी कर विमान और पायलट को लगभग क्लीन चिट दे दी, जबकि जांच पूरी भी नहीं हुई थी.

ओपी/वीसी

Leave a Comment