
New Delhi, 15 दिसंबर . राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार पटेल की Monday को पुण्यतिथि है. सरदार पटेल स्मृति दिवस के मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला सहित भाजपा नेताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया.
Prime Minister Narendra Modi ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,”लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर मेरा सादर नमन. उन्होंने देश को एकसूत्र में पिरोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. अखंड और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता.”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, मजबूत India के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं. सरदार साहब ने खंड-खंड में बंटे आजाद India को तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र का सुदृढ़ रूप दिया.”
उन्होंने आगे लिखा कि देश के पहले गृह मंत्री के रूप में मां भारती की सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता एवं शांति की स्थापना को ही उन्होंने अपना जीवन लक्ष्य बनाया. सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित कर महिलाओं, किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर India की नींव रखने वाले सरदार साहब राष्ट्रप्रथम के पथ पर ध्रुवतारे के समान हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India की राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, एकीकृत India के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सादर नमन. स्वतंत्र India के प्रथम उपPrime Minister एवं गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अदम्य इच्छाशक्ति, असाधारण नेतृत्व और अटल संकल्प के बल पर राष्ट्र की अखंडता को सुनिश्चित किया.”
उन्होंने आगे लिखा कि उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन में 550 से अधिक रियासतों का India संघ में ऐतिहासिक विलय संभव हुआ, जिसने एक सशक्त एवं संगठित India की नींव रखी. सरदार पटेल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अमर आदर्श है, जो देश को एकता व दृढ़ता के मार्ग पर सदैव प्रेरित करता रहेगा.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक India की एकता और अखंडता के ‘शिल्पी’, लौह पुरुष ‘India रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! देश की आंतरिक सुरक्षा, स्वदेशी एवं किसानों के स्वावलंबन के साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत’ के निर्माण हेतु उनके अहर्निश योगदान हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं.’
–
एसएके