राजीव गांधी जयंती पर सुक्खू ने दिलाई सद्भावना की शपथ, बोले- एकता और अखंडता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

शिमला, 20 अगस्त . Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने India रत्न राजीव गांधी की जयंती पर Himachal Pradesh सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, सद्भाव को सुदृढ़ करने और आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई.

पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की जयंती पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं Himachal Pradesh के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाएं. राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और आजादी के बाद सर्वोच्च बलिदान देने वाले दूसरे Prime Minister बने. वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 करने के उनके दूरदर्शी फैसले ने लाखों युवाओं को लोकतंत्र में भाग लेने का अधिकार दिया. उन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी तब लागू किया, जब सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी सीमित थी.”

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं. मैं प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूं कि इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाएं. राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. Himachal Pradesh में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी लगभग 54 प्रतिशत है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि लोगों तक क्या संदेश पहुंचाना है और किन मुद्दों को उजागर करना है. हमारे वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस को संबोधित किया और अपनी बात रखी. सीडब्ल्यूसी निश्चित रूप से एक संदेश और पार्टी का कार्यक्रम लेकर आएगी, जिसे हम लोगों तक ले जाएंगे.”

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मैं बजट सत्र के बाद दिल्ली जाऊंगा. राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के बाद हम अपने अधिकारों और मांगों को उठाएंगे. जायज हक से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे, हम उन्हें उठाएंगे. सीडब्ल्यूसी एक साफ एजेंडे के साथ पार्टी का कार्यक्रम तैयार करेगी और हम उस पार्टी कार्यक्रम को लोगों तक ले जाएंगे.”

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के बाद केंद्र Government के समक्ष हम हिमाचल के अधिकारों का मुद्दा मजबूती से उठाएंगे. बीबीएमबी से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय भी आना है. यदि इस निर्णय के बाद किशाऊ बांध की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है, तो इससे प्रदेश को हर वर्ष 500 करोड़ से अधिक की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी.

हिमाचल के सीएम ने कहा कि Government में आते ही हमने इस विषय को मजबूती के साथ उठाया है. इस मामले में Haryana अपना एफिडेविट दे चुका है, जबकि पंजाब Government की ओर से अभी कुछ हिचकिचाहट दिखाई दे रही है. हमारा मानना है कि यदि India Government इसमें हस्तक्षेप कर इसे आगे बढ़ाती है तो इसका लाभ हिमाचल को तो मिलेगा ही. साथ ही हमारे पानी का उपयोग Haryana, दिल्ली और Rajasthan के हित में भी होगा.

एसएके/वीसी

Leave a Comment