नोएडा में प्रदर्शन पर डिंपल यादव ने सरकार पर लगाया समस्या की अनदेखी का आरोप

मैनपुरी, 14 अप्रैल . नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर मजदूरों के प्रदर्शन पर Political बयानबाजी तेज है. इस बीच Tuesday को Samajwadi Party की सांसद डिंपल यादव ने यूपी Government पर निशाना साधा. उन्होंने Government पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर लोग परेशान हैं, तो स्वाभाविक रूप से उत्तेजित होंगे.

सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह बहुत ही निराशाजनक है. Government की जिम्मेदारी बनती थी कि वह मजदूरों की बात सुने, लेकिन वर्तमान Government लोगों की बात अनसुनी करती है और उन पर लाठियां भी बरसाती हैं. ऐसे में यह Government सभी को पीड़ा देने वाली है.”

महिला आरक्षण विधेयक पर डिंपल यादव ने कहा, “16 अप्रैल से इस बिल पर चर्चा होगी. बिल तो पहले ही पास हो चुका है, ऐसे में यह बदलाव के साथ क्यों लाया जा रहा है. Government इसमें 2011 की जनगणना क्यों लगा रही है. Government ने बिल लाते वक्त कहा था कि वह जातिगत जनगणना कराएगी, तो ऐसे में वह यह क्यों नहीं करा रही है, जिसके आधार पर परिसीमन हो और फिर सीट बढ़े. हम चाहते हैं कि देश में नई जनगणना हो, जिसके आधार पर परिसीमन हो और उसी के आधार पर आरक्षण हो.”

उन्होंने कहा, “भाजपा चुनाव से पहले एक नया पैंतरा लेकर आती है. 2017 के चुनाव से पहले नोटबंदी लेकर आई थी और लोगों को बरगलाने का काम किया था कि नोटबंदी से कालाधन बंद हो जाएगा. आतंकवाद और गरीबी खत्म हो जाएगी, लेकिन उसके बाद भी बहुत गंभीर आतंकवादी घटनाएं हुई, चाहे वह पुलवामा या पहलगाम हो.”

सपा सांसद ने सभी को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर हमेशा से समाजवादी रहे हैं. उन्होंने हमेशा से अतिपिछड़े, दलित और शोषित वर्गों की बात की है. वहीं समाजवादी की विचारधारा हमेशा से भीमराव अंबेडकर की विचारधारा से मेल खाती है. भारतीय जनता पार्टी तीन कार्यकाल से सत्ता में हैं, वह लगातार लोगों का शोषण कर रही है. उन्होंने लगातार मंदिर तुड़वाए हैं, लगातार चुनावों में मूर्तियां तुड़वाई हैं. ऐसे में आज उन्हें कहीं न कहीं अपनी गलती का एहसास हो रहा होगा. वहीं समाजवादी लोग हमेशा से अंबेडकर जी के विचारधारा के साथ जुड़े रहे हैं.”

एससीएच/वीसी

Leave a Comment