दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर : सीएम योगी

सहारनपुर, 14 अप्रैल . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर बताते हुए कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की दूरी काफी कम समय में पूरी की जा सकेगी. सीएम ने कॉरिडोर के लोकार्पण को प्रदेश के विकास का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसके लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार प्रकट किया.

उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि सहारनपुर के वुडवर्क, मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स और क्षेत्रीय किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी से होते हुए वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा. यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करते हुए ‘डबल इंजन’ Government की विकास दृष्टि को साकार करती है.

सीएम योगी ने कहा कि Prime Minister मोदी के कर-कमलों से दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून कॉरिडोर का लोकार्पण होना प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले सभी जनपदवासियों को बधाई देते हुए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व एनएचएआई के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया. Chief Minister ने कहा कि इस इकोनॉमिक कॉरिडोर के बन जाने से सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून तक का सफर तेजी से पूरा किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.

Chief Minister ने कहा कि इस कॉरिडोर के माध्यम से सहारनपुर के वुडवर्क समेत शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ व बागपत में बनने वाले विभिन्न उत्पादों को नया प्रोत्साहन मिलेगा. जैसे मेरठ स्पोर्ट्स गुड्स निर्माण का केंद्र है, यह क्षेत्र मेहनती अन्नदाता किसानों का है. Government इस क्षेत्र में गन्ना, फल-सब्जी व विभिन्न खाद्यान्न उत्पादन को आगे बढ़ा रही है. अब इस इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में इन सभी उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी के जरिए वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का एक उत्कृष्ट माध्यम प्राप्त हो रहा है. Prime Minister के नेतृत्व में नया India विकास, सुशासन और सेवा का जो मॉडल स्थापित कर रहा है, उसे हम इस इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से भी देख सकते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि आज का यह अवसर हम सबके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. India में सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारने वाले संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं पावन जयंती है. उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक को चाहे वह किसी जाति का हो, किसी संप्रदाय का हो, किसी क्षेत्र का रहने वाला हो, महिला हो, पुरुष हो, बुजुर्ग हो या नौजवान, सभी को समान अधिकार देकर एक सशक्त India की नींव रखी. बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए Prime Minister ने देश में ‘पंचतीर्थ’ का निर्माण कराया. उनकी प्रेरणा से हमारी Government ने भी तय किया है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सद्गुरु रविदास जी महाराज, महर्षि वाल्मीकि समेत सामाजिक न्याय के प्रणेता महापुरुषों की जहां-जहां मूर्तियां स्थापित हैं, वहां यदि बाउंड्री वॉल या मूर्ति के ऊपर छत नहीं है तो Government आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर इन कार्यों को पूर्ण कराएगी.

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षा, सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और निवेश का नया केंद्र बनकर उभरा है. ‘डबल इंजन’ Government की ताकत क्या होती है, यह आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. चाहे उत्तराखंड हो, उत्तर प्रदेश हो या दिल्ली, अब बड़े से बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में कोई दुविधा नहीं है. आज सहारनपुर में मां शाकुंभरी के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित हो चुका है. सरसावा में सिविल टर्मिनल समेत एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है. अब सहारनपुर का कोई नौजवान यदि फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहता है तो जेवर में फिल्म सिटी का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह क्षेत्र भी अपनी प्रतिभा को समाज के सामने प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम है.

Chief Minister ने कहा कि जब विकास होता है, तो उसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है. मैं देख रहा था कि मां शाकुंभरी कॉरिडोर कितना भव्य बन रहा है. नवरात्रि से ठीक पहले मैं उसका निरीक्षण करने के लिए आया था. यह तभी संभव होता है, जब ऐसी Government हो जो विरासत का संरक्षण भी करती हो और विकास कार्यों को बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके आगे बढ़ाती हो. जो लोग समाज को बांटने का काम करते हैं, जाति के नाम पर, परिवारवाद के नाम पर, जो वैमनस्यता फैलाते हैं, वे कभी विकास के बारे में नहीं सोच सकते.

सीएम योगी ने कहा कि Government ने सहारनपुर, मेरठ और बागपत में सुदृढ़ इंडस्ट्रियल व हाउसिंग क्लस्टर विकसित करने का निर्देश दिया है. इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे. यहां के कृषि उत्पादों को न केवल देश की राजधानी Lucknow और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक, बल्कि गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़कर आगे वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी. इससे हमारे अन्नदाता किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा.

Chief Minister ने कहा कि आज बाबा साहेब की पावन जयंती पर सहारनपुर वासियों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को Prime Minister के कर कमलों से यह कॉरिडोर प्राप्त हो रहा है. पहले यह मार्ग अत्यंत कठिन हुआ करता था. डाट काली मां के स्थान से जुड़ा यह मार्ग अक्सर अवरुद्ध हो जाता था. बरसात के दिनों में तो पूरा आवागमन ठप हो जाता था. देहरादून के लोग इधर नहीं आ पाते थे और सहारनपुर सहित अन्य जनपदों के लोग इस मार्ग से देहरादून नहीं पहुंच पाते थे. उन्हें हरिद्वार वाले मार्ग का सहारा लेना पड़ता था. आज हम सब यहां Prime Minister के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं. विकास की रफ्तार और विरासत का संरक्षण, दोनों को साथ लेकर डबल इंजन Government बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके निरंतर आगे बढ़ती रहेगी.

एसके/एबीएम

Leave a Comment