मनरेगा पर विपक्ष के आरोपों पर चंद्रशेखर बावनकुले बोले, सुधार के मकसद से बदले जाते हैं योजनाओं के नाम

नागपुर, 16 दिसंबर . Maharashtra Government में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘विकसित India जी राम जी करने से जुड़े बिल का समर्थन किया है. उनका कहना है कि जब भी Government कोई नई योजना लाती है, तो वह कुछ मौजूदा योजनाओं में भी सुधार करती है और नए तत्व जोड़ती है.

चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं सब कुछ विस्तार से नहीं बता सकता, लेकिन एक बात पक्की है. कुछ भी मनमाने ढंग से नहीं होता. हम रातों-रात किसी का नाम नहीं हटाते. क्या हमने संजय गांधी या इंदिरा गांधी के नाम पर रखी गई कई योजनाओं के नाम हटाए? नहीं, ऐसा नहीं हुआ. अगर कोई बदलाव किया गया है तो वह किसी नए विचार या उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया गया होगा.”

Maharashtra Government में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “जब भी राहुल गांधी Mumbai या Maharashtra के दूसरे हिस्सों में आएंगे, तो लोग उनसे स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का बार-बार अपमान करने के बारे में सवाल पूछेंगे. ऐसे कई मौके आए हैं जब राहुल गांधी ने Maharashtra में वीर सावरकर का अपमान किया है और राज्य के लोग उनसे जवाब मांगने के लिए तैयार हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जब भी राहुल गांधी Maharashtra में प्रचार करते हैं, तो भाजपा का वोट शेयर 5 से 7 प्रतिशत बढ़ जाता है, जिससे हमारी जीत का रास्ता आसान हो जाता है. उनका आना हमारे पक्ष में काम करता है.”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं, उनको खुद पता नहीं रहता है. जो मन में आता है, वह बोल देते हैं. Maharashtra की Government ने भी कांग्रेस को नकार दिया है. इसमें अब कोई दो राय नहीं होने वाली है.

एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले द्वारा विपक्ष के ईवीएम में धांधली के आरोपों को खारिज करने पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “राहुल गांधी को सुप्रिया सुले की बात सुननी चाहिए. अगर वह उनके साथ चाय पर बैठकर चर्चा करें और उनके नजरिए को समझें तो यह मुद्दा हल हो जाएगा.”

Maharashtra के बारामती से चार बार की Lok Sabha सदस्य और एनसीपी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने Lok Sabha में चुनाव सुधारों पर हो रही बहस के दौरान यह बात कही थी. सुले ने सदन में कहा, “मैं इसी मशीन से चुनकर आई हूं, इसलिए मैं ईवीएम या वीवीपैट पर सवाल नहीं उठाऊंगी.”

एसएके/वीसी

Leave a Comment