कांग्रेस निराशा और हताशा में है: जयवीर सिंह

Lucknow, 16 दिसंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ रामलीला मैदान में आयोजित रैली में आपत्तिजनक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

यूपी Government में मंत्री का यह बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले पर कहा कि कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई है. भीड़ में काफी लोग थे, अगर किसी ने ऐसा किया है तो उसकी हमें जानकारी नहीं है.

उन्होंने कहा कि भाजपा इसे मुद्दा बनाकर लगातार शीतकालीन सत्र को बाधित करने का प्रयास कर रही है.

जयवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस रैली में किसी की मौत की कामना करने वाली टिप्पणी करना या नारे लगाना, इससे ज्यादा गंभीर कुछ नहीं हो सकता. कांग्रेस निराशा और हताशा में है. उन्होंने कहा कि देश सद्भावना और आपसी सम्मान में विश्वास रखता है और वह ऐसे नारों को स्वीकार नहीं करेगा. आखिरकार इससे कांग्रेस को ही नुकसान होगा.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं होना चाहिए. इस तरह के नारों को देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता.

मनरेगा के नाम बदलने पर उन्होंने कहा कि नया वर्जन आ रहा है, पारदर्शिता और गुणवत्ता लाई जा रही है और भी तमाम चीजें जो कमियां थीं, उन्हें सुधारा जा रहा है.

वोट चोरी के मामले में उमर अब्दुल्ला और सुप्रिया सुले के अलग बयान पर उन्होंने कहा कि पहले से सभी को पता है कि इंडी अलायंस में शामिल Political दलों के बीच सामंजस्य नहीं है. वे केवल भाजपा के विरोध के लिए साथ आते हैं. चुनावों में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरते हैं.

नीतीश कुमार के हिजाब वीडियो विवाद पर कहा कि अभी इस पर किसी भी तरह से कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. इसके लिए विस्तृत रूप से वीडियो देखना होगा. ऐसे में तुरंत टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा.

डीकेएम/एएस

Leave a Comment