मणिकम टैगोर के बयान पर अर्जुन मेघवाल बोले, संघ को समझने के लिए उसे अंदर से देखो

New Delhi, 28 दिसंबर . कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर के संघ को लेकर दिए विवादित बयान पर Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने Sunday को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि संघ को समझने के लिए इसके अंदर आकर उसे समझना होगा.

दरअसल कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने संघ की तुलना आतंकी संगठन अलकायदा से की थी. संघ की आलोचना करते हुए उन्होंने Sunday को कहा कि संघ एक ऐसा संगठन है जो नफरत फैलाता है. यह नफरत पैदा करता है और नफरत का प्रचार करता है. वह संगठन अलकायदा जैसा है. अल-कायदा भी एक संगठित ग्रुप है जो नफरत और आतंक फैलाता है. मणिकम टैगोर ने कहा कि हमें ऐसे संगठन से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है. संघ में सीखने जैसा कुछ नहीं है.

कांग्रेस नेता का यह बयान दिग्विजय सिंह के उस पोस्ट के बाद आया, जब ने उनसे पूछा कि वे संघ-भाजपा और पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय सिंह के पोस्ट के जवाब में भले ही उनका समर्थन किया, लेकिन संघ पर हमलावर रहें. कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि संघ से पार्टी को सीखने की जरूरत नहीं है.

दिग्विजय सिंह ने एक्स पोस्ट में संघ, भाजपा और पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का Chief Minister व देश का Prime Minister बना. यह संगठन की शक्ति है. हालांकि, जब आलोचना हुई तो उन्होंने कहा कि विचारधारा की लड़ाई लड़ रहा हूं, आगे भी जारी रहेगी. मैं कांग्रेस पार्टी में बीते 50 साल से हूं.

New Delhi में मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर के बयान पर कहा कि कांग्रेस नेता संसद में, सार्वजनिक सभाओं में और अपनी अंदरूनी बैठकों में लगातार संघ की आलोचना करते हैं, लेकिन संघ अपने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की वजह से 100 सालों से कायम है. जनता ने इसे परखा है और अपनाया है. उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं, इसलिए अगर आप संघ को समझना चाहते हैं, तो आपको जाकर इसे खुद देखना होगा.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पोस्ट को लेकर Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वह राज्यसभा में बोलते हुए कुछ भी कहते हैं; वह एक अलग बात है, लेकिन संघ को सच में समझने के लिए उसे अंदर से देखना होगा.

BJP MP रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिग्विजय बाबू को Political अकल बहुत दिन बाद आ रही है कि भाजपा संगठन मजबूत है. उन्होंने कह दिया है कि राहुल गांधी सुनते नहीं हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment