स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में भूमिका निभाने का किया आह्वान

New Delhi, 15 अगस्त . Union Minister जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला सहित भाजपा के कई नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की देशवासियों को बधाई दी है.

Union Minister जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. आजादी के पावन दिवस पर मैं उन महान विभूतियों, क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों को कोटिश: नमन करता हूं, जिन्होंने मां भारती की रक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. आइए हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और ‘विकसित व आत्मनिर्भर भारत’ निर्माण का संकल्प दोहराएं.”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. 15 अगस्त India की उस अमर राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है, जिसने अनगिनत बलिदानों, अथक संघर्ष और अदम्य संकल्प के बल पर स्वतंत्रता का स्वर्णिम सूर्योदय देखा. यह दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का भी बोध कराता है. आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एक सशक्त, समृद्ध और विकसित India के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें.”

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “प्रिय देशवासियों, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. आज का दिन उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्र India के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. देश को आजाद हुए करीब आठ दशक हो गए और आज हमारे सामने एक नया संकल्प है. India को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का संकल्प, जो अपने युवाओं की क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करें. आज जरूरी है कि देश का हर युवा हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं. हमारे नौजवान अपने सपने को India के विकास से जोड़े और अपने कर्तव्य को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाए. इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब संकल्प लें कि मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित India के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे. इसी संदेश के साथ एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं.”

Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा, “हमारे देश का हर नागरिक महान भारतीय मूल्यों और आदर्शों से प्रेरित है. ये मूल्य हमें राष्ट्र-निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करते रहते हैं.” Chief Minister ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राज्य की समृद्धि और देश का विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है.

Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा, “देश के सभी नागरिकों और मातृभूमि के प्रति समर्पित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, अमर क्रांतिकारियों और सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों को सादर नमन.”

भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा, “Prime Minister नरेंद्र भाई मोदी के सशक्त नेतृत्व में India आज वैश्विक मंच पर एक सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है. आइए, स्वतंत्रता के इस महान पर्व पर हम अपनी संस्कृति, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए, ‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना के साथ एक विकसित India के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का दृढ़ संकल्प लें.”

जम्मू-कश्मीर के उपGovernor ने एक्स पर पोस्ट किया, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय हिंद!”

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, जिनके साहस और बलिदान ने हमारे देश का भविष्य गढ़ा. उनकी विरासत हमें एकता और ईमानदारी के साथ India की सेवा करने के लिए प्रेरित करे.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों हार्दिक शुभकामनाएं. आज का दिन उन अमर वीरों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने साहस, त्याग और बलिदान से India को स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया. स्वतंत्रता केवल एक तिथि नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, स्वाभिमान और संकल्प का प्रतीक है. आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध India के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें.”

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन दिवस हमें उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र India का गौरव प्राप्त हुआ. आइए, आजादी के इस महापर्व पर तिरंगे के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित India के निर्माण का संकल्प लें.”

बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

जम्मू-कश्मीर के सीएमओ ने एक्स पर पोस्ट किया, “80वें स्वतंत्रता दिवस पर Chief Minister जम्मू-कश्मीर और देश की जनता को हार्दिक बधाई देते हैं. वे लोकतंत्र, एकता, शांति और प्रगति के प्रति तथा एक मज़बूत और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं. आजादी की भावना सभी के लिए उम्मीद और एक उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा देती रहे.”

ओपी/वीसी

Leave a Comment