
Lucknow, 30 मई . गाजियाबाद हत्याकांड में Samajwadi Party की ओर से उत्तर प्रदेश Government पर आरोपों निशाना साधने के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party को सिर्फ गाजियाबाद की घटना को लेकर हमलावर नहीं होना चाहिए, बल्कि चंदौली, मऊ और बाराबंकी की घटनाओं पर हमलावर होना चाहिए.
गाजियाबाद के युवक की हत्या के मामले पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Saturday को से बात करते हुए कहा, “एक हत्या हुई है और परिवार शोक में डूबा है. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. कानून के दायरे में सभी की गिरफ्तारी होगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.”
Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “Samajwadi Party को सिर्फ गाजियाबाद की घटना को लेकर हमलावर नहीं होना चाहिए, बल्कि चंदौली, मऊ और बाराबंकी की घटनाओं पर भी Samajwadi Party को चुप्पी तोड़नी चाहिए.”
उन्होंने कहा, “चंदौली में अखिलेश यादव की जाति के 4 लोगों ने Samajwadi Party की महिला मंच की जिला अध्यक्ष को घर में घुसकर पीटा. दो दिन पहले मऊ के हलदरपुर थाने में चार यादवों ने एक राजभर की गोली मारकर हत्या की. बाराबंकी में राजभर समाज के एक और युवक की गर्दन काट दी गई. इन घटनाओं पर Samajwadi Party और अखिलेश यादव को हमलावर होना चाहिए.”
बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा Government ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक हर दिन हत्या की कई-कई घटनाएं हो रही है.
इस दौरान, ओमप्रकाश राजभर ने केरल में ‘वंदे मातरम’ पर Government और Governor के बीच हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अगर किसी को इस देश में रहना है, तो उसे ‘वंदे मातरम’ कहना ही होगा. Prime Minister ने यह बयान संविधान के दायरे में रहते हुए दिया है, और देश में हर किसी को इसका पालन करना होगा.”
–
डीसीएच/