
New Delhi, 21 दिसंबर . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला की ओर से केंद्र Government की सराहना किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य का Chief Minister अपने प्रदेश का भला ही चाहता है, अब्दुल्ला जो कह रहे हैं वह बिल्कुल सही बात है.
New Delhi में भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने से बातचीत करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला का मानना है कि कश्मीर अब विकास के रास्ते पर है. पहलगाम घटना को छोड़ दिया जाए तो, पहले दो करोड़ पर्यटक इस इलाके में आए थे. टूरिज्म हब के तौर पर इसे देखा गया, जो पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों की वजह से संभव हुआ. कोई भी राज्य का सीएम भलाई चाहेगा. अब्दुल्ला को समझ आ रहा है कि धारा 370 हटाने से राज्य का कल्याण हुआ है.
आरपी सिंह ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान ‘कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में भी नफरती भाषण के खिलाफ कानून बनेगा’ पर कहा कि वे अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगाना चाहते हैं. वे बोलने की आजादी की मूल भावना के खिलाफ जाकर ऐसे बिल पास करते हैं. यह पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से हो रहा है. उनके सिस्टम में कभी सच में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं थी.
सीएम रेवंत रेड्डी के बयान ‘सोनिया गांधी की वजह से आज हम यहां क्रिसमस मना रहे हैं’ पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वे खुद बता रहे हैं कि सोनिया गांधी India में रहने के बावजूद हिंदू आस्था पर विश्वास नहीं जताती हैं. सत्ता में रहते हुए जनपथ स्थित घर पर क्रिसमस मनाई जाती थी, लेकिन दीपावली नहीं मनाई जाती थी, वे कभी राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं गईं. सभी को अपने हिसाब से त्योहार मनाने का हक है, लेकिन Government की ओर से ऐसा बयान आना ठीक नहीं है.
उन्होंने बंगाल में हिंदू मंदिर बनाने के टीएमसी नेता के दावे पर कहा कि राजनीति हो रही है. टीएमसी ने हुमायूं कबीर पर एक्शन नहीं लिया. करोड़ों रुपए बाबरी मस्जिद बनवाने के लिए एकत्र किए गए, लेकिन कोई सवाल नहीं उठा रहा. मंदिर बनाने का स्वागत है.
उन्होंने विदेश यात्रा पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा, “वे अपना समय भूल गए हैं. उनकी Government में मैन्युफैक्चरिंग का ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत था, आज 7 प्रतिशत है. दुनिया के मुकाबले India का ग्रोथ रेट ज्यादा है. विदेश की धरती पर India की निंदा करना उनकी आदत है.”
–
डीकेएम/डीकेपी