झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ अंबेडकर को किया नमन, कहा- उनके आदर्शों को आत्मसात करें

रांची, 14 अप्रैल . भारतीय संविधान के शिल्पकार और India रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर Tuesday को Jharkhand की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया.

रांची में डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर Governor संतोष कुमार गंगवार और Chief Minister हेमंत सोरेन ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए Governor संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि डॉ अंबेडकर न केवल संविधान के निर्माता थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे. उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया जो लोकतंत्र, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है.

Governor ने कहा, “विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बाबासाहेब ने उच्चतम शिक्षा प्राप्त की और भेदभाव के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया. उनका जीवन संकल्प और आत्मविश्वास का प्रेरणादायी उदाहरण है. आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में आत्मसात करें.”

Governor ने अपने संबोधन में शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का मानना था कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है. उन्होंने एक समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.

Chief Minister हेमंत सोरेन ने बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस लोकतांत्रिक India में सांस ले रहे हैं, उसमें बाबासाहेब का अतुलनीय योगदान है.

सीएम ने कहा, “बाबासाहेब जैसे सपूत पर पूरे देश को गर्व है. उनका योगदान न कभी छिपा है और न कभी छिपेगा, पूरी दुनिया उनके कार्यों को सलाम करती है. हम सदैव उनके दिखाए मार्ग और उनके योगदान को याद रखेंगे.”

Chief Minister के साथ विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ Police अधीक्षक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. रांची के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों और प्रमंडलों में भी बाबासाहेब की जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा संगोष्ठी एवं कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment