
New Delhi, 10 अप्रैल . पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में Friday को एक बार फिर हिंसा की घटना ने लोगों को दहला दिया है. मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-27 में Friday को चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, घायल युवक का संबंध मन्नान नामक शख्स के परिवार से बताया जा रहा है. मन्नान फिलहाल हत्या के एक पुराने मामले में जेल में बंद है. यह मामला दिसंबर 2022 का है, जब मन्नान और उसके साथियों पर शाहिद नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था. उस दौरान त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-27 में हालात इतने बिगड़ गए थे कि करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लगातार गोलीबारी होती रही थी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया था.
बताया जा रहा है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते अब शाहिद के बेटे ने बदला लेते हुए मन्नान के भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. चाकूबाजी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय इलाके में Police पेट्रोलिंग नहीं थी, जबकि त्रिलोकपुरी का ब्लॉक-27 पहले से ही संवेदनशील माना जाता है. लोगों ने Police की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
फिलहाल Police ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
–
पीएसके