
New Delhi, 23 मई . केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने Saturday को कहा कि महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने Rajasthan के डांडेवाला क्षेत्र में गैस के नए भंडार वाले क्षेत्र की सफल खोज की है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पुरी ने कहा कि यह उपलब्धि India के घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगी.
उन्होंने बताया कि डांडेवाला क्षेत्र के उथले सानू फॉर्मेशन से पहली बार करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की दर से प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हुआ है.
पुरी ने कहा, “घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने की India की कोशिश ने Rajasthan में एक नया अध्याय लिखा है.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में यह उपलब्धि India की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की यात्रा को नई गति देगी.
Union Minister ने ऑयल इंडिया लिमिटेड की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता के कारण नए गैस क्षेत्र की खोज संभव हो सकी.
यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब India आयातित ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए घरेलू खोज एवं उत्पादन गतिविधियों पर जोर दे रहा है.
वहीं, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ में तिमाही आधार पर 76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी की आय 10 प्रतिशत बढ़कर 10,013 करोड़ रुपये पहुंच गई.
ऑयल इंडिया का ईबीआईटीडीए बढ़कर 3,281 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 2,510 करोड़ रुपये था. कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन भी बढ़कर 32.8 प्रतिशत हो गया, जो पिछली तिमाही में 27.5 प्रतिशत था.
Friday को एनएसई पर ऑयल इंडिया के शेयर मामूली गिरावट के साथ 500.45 रुपये पर बंद हुए. हालांकि पिछले छह महीनों और एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. वहीं पिछले पांच वर्षों में पीएसयू कंपनी का शेयर 450 प्रतिशत से अधिक उछला है.
–
डीएससी