ओडिशा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, सीएम माझी और पीएम मोदी की मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप

भुवनेश्वर, 5 जुलाई . Odisha कमिश्नरेट Police ने Sunday को 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया. उस पर आरोप है कि उसने अपने social media अकाउंट पर Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister मोहन चरण माझी की मॉर्फ्ड (बदली हुई) अश्लील फोटो और वीडियो वाली आपत्तिजनक रील्स शेयर की थीं.

आरोपी युवक बिस्वजीत साहू कटक जिले के जगतपुर Police थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नुआ साही इलाके का रहने वाला है.

मीडिया से बात करते हुए भुवनेश्वर Police स्टेशन की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ Police (साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध) सुचिस्मिता दास ने कहा कि social media पर एआई और डिजिटल टूल्स का गलत इस्तेमाल करके हमारे राज्य और देश के संवैधानिक प्रमुखों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करना एक ट्रेंड बन गया है. इस मामले की जांच के दौरान साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध Police स्टेशन ने कटक से बिस्वजीत साहू नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को social media पर नियमित निगरानी के दौरान साइबर क्राइम और इकोनॉमिक ऑफेंस Police स्टेशन ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए कथित आपत्तिजनक कंटेंट का पता लगाया.

एसीपी ने यह भी बताया कि जांच के दौरान Police को पता चला कि साहू ने अपने अकाउंट से कई रील वीडियो शेयर किए थे, जिनमें Chief Minister के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और Prime Minister मोदी व Chief Minister की आपत्तिजनक तरीके से दिखाई गई डिजिटल रूप से बदली हुई तस्वीरें शामिल थीं.

आरोपी ने Chief Minister माझी और Prime Minister मोदी की ये तस्वीरें इंटरनेट से लीं, उनमें बदलाव किया और लोगों का ध्यान खींचने के लिए अपनी social media पोस्ट में थंबनेल के तौर पर इस्तेमाल किया.

आरोपी ने घटनाओं का वर्णन करने के लिए अपमानजनक टिप्पणियों, अश्लील इशारों और मानहानि करने वाली बातों का भी इस्तेमाल किया.

इन पोस्टों को नकारात्मक संदेशों के साथ social media पर साझा किया गया और लाखों लोगों तक पहुंचकर गलत सूचना और अश्लीलता फैलाई गई. Chief Minister की प्रतिष्ठा को डिजिटल माध्यम से नुकसान पहुंचाने और युवाओं को गुमराह करने के उद्देश्य से यह जानबूझकर किया गया था.

social media गश्ती रिपोर्ट के आधार पर मामला (101/26) दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई.

एमएस/

Leave a Comment