ओडिशा के मुख्यमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर गठित उच्चस्तरीय समिति का स्वागत किया

भुवनेश्वर, 26 जुलाई . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Sunday को परीक्षा सुधारों पर गठित उच्चस्तरीय कार्य बल का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना के अनुरूप अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में Chief Minister ने कहा कि India के छात्रों का भविष्य Prime Minister Narendra Modi की सर्वोपरि प्राथमिकता रही है.

माझी ने कहा कि नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर गठित उच्चस्तरीय कार्य बल का गठन हमारी परीक्षा प्रणाली में योग्यता, निष्पक्षता और उत्कृष्टता की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Prime Minister की घोषणा को ऐतिहासिक कदम बताते हुए Chief Minister मांझी ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक पहल लाखों छात्रों के विश्वास को मजबूत करेगी और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे विकसित India की परिकल्पना को आगे बढ़ाया जा सकेगा.

Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक कार्य बल के गठन की घोषणा की. Prime Minister ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कार्य बल की रिपोर्ट का उपयोग आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने में किया जाएगा.

आधार संख्या के सूत्रधार नंदन नीलेकणी को इस कार्य बल में शामिल करने का निर्णय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कथित पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के समाप्त होने के एक दिन बाद आया है.

आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी के अलावा, इस कार्य बल में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, सूचना एवं संचार सूचना विभाग के पूर्व निदेशक तपन डेका, आईआईटी चेन्नई के निदेशक वी. कामाकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता कारवाल और रसद विशेषज्ञ अमृत लाल मीना शामिल होंगे.

Prime Minister मोदी ने कहा कि यह कार्य बल परीक्षा सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेगा और इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएंगे.

एमएस/

Leave a Comment