एफटीए के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों ने बताया ‘गर्व का क्षण’

ऑकलैंड, 7 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi का आगामी न्यूजीलैंड दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है. पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय Prime Minister की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी. हाल ही में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने के बाद यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.

Prime Minister मोदी के स्वागत को लेकर वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. से बात करते हुए लोगों ने India और Prime Minister मोदी के प्रत‍ि अपने व‍िचार साझा क‍िए.

भारतीय मूल की एक मह‍िला ने बताया कि Prime Minister मोदी की न्‍यूजीलैंड की यात्रा हमारे ल‍िए बहुत ही गर्व की बात है. इससे प‍िछली बार भी जब पीएम मोदी आस्‍ट्रेल‍िया आए थे तो हमें उम्‍मीद थी शायद वह न्‍यूजीलैंड का भी दौरा करें, लेक‍िन तब संभव नहीं हो सका. इस बार उनका यहां आना हमारे ल‍िए बहुत ही गर्व की बात है. मैं और यहां मौजूद भारतीय समुदाय से जुड़े लोग उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बहादुर सिंह कूका ने बताया क‍ि Prime Minister यहां हमारे बीच आ रहे हैं. यह हमारे ल‍िए बहुत ही ज्‍यादा खुशी की बात है. यहां मौजूद भारतीय समुदाय को पीएम की यात्रा का बेसब्री से इंतजार है. हम चाहते हैं क‍ि India Government और न्‍यूजीलैंड Government में संबंध और मजबूत हों. दोनों देशों में अच्‍छे संबंध का फायदा यहां मौजूद हर भारतीय को होता है. हम तो चाहते हैं कि इस तरह के अच्‍छे संबंध हमेशा बने रहें. पीएम मोदी के आने से यहां मौजूद भारतीयों का पक्ष मजबूत होता है.

कूका ने बताया क‍ि दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का बहुत बड़ा फायदा म‍िलेगा. यह बहुत बड़ी उपलब्‍ध‍ि है. मेड‍िकल के क्षेत्र में इसका बहुत फायदा म‍िलेगा. अब India में एमबीबीएस करके यहां पर आ सकते हैं. यहां डॉक्‍टरों की बहुत ज्‍यादा जरूरत है. इसके अलावा इस समझौते का फायदा व्‍यापार में तो होगा ही.

सुदेश झुनझुनवाला ने कहा क‍ि यह एक बहुत बड़ा इवेंट है. यह हमारे ल‍िए बहुत ही गर्व की बात है क‍ि 40 साल बाद हमारे Prime Minister यहां न्‍यूजीलैंड में हमारे बीच आ रहे हैं. दोनों देशों के ल‍िए यह एक खुशी का मौका है क्‍योंक‍ि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का फायदा दोनों देशों को म‍िलने वाला है. इस समझौते के बाद न्‍यूजीलैंड अपना फल, सीफूड और कृषि‍ से जुड़ी वस्‍तुएं न‍िर्यात कर सकता है और वहीं India भी टेक्‍नोलॉजी और अन्‍य क्षेत्र में अपने व्‍यापार को बढ़ावा दे सकता है.

हेमल जानी ने बताया क‍ि Prime Minister का हमारे बीच आना बहुत बड़ी खबर है. उनकी जो व‍िश्‍व में लोकप्रियता है और उनके बात करने का अंदाज और उनकी बातें काफी आकर्षक होती हैं. उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एफटीए समझौता बहुत ही ज्‍यादा खुशी की बात है. हम सब जानते हैं क‍ि India आज व‍िश्‍व में शक्‍तिशाली देशों में ग‍िना जाता है, और India जैसे बड़े देश का साथ न्‍यूजीलैंड को म‍िलेगा, यह बहुत बड़ी बात है.

अब्रीश गुप्‍ता ने बताया क‍ि पीएम के आने से यह तो तय है क‍ि दोनों देशों के संबंध को बहुत बल म‍िलेगा. सबसे बड़ी बात है क‍ि यहां मौजूद भारतीय लोगों में पीएम के आने का बहुत ज्‍यादा उत्‍साह है. पीएम के स्‍वागत का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment