
ज्यूरिख, 21 सितंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर Monday को ज्यूरिख एयरपोर्ट पहुंचे. वह वहां से न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे, जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के हाई-लेवल वीक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि राजदूत कुमार ने ज्यूरिख एयरपोर्ट पर जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत किया.
राजदूत ने विदेश मंत्री को भारत, स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के संबंधों में हाल में हुए घटनाक्रमों की जानकारी भी दी. इसमें हाल की उच्च-स्तरीय यात्राएं भी शामिल थीं.
दूतावास ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, “राजदूत कुमार ने यूएन महासभा-2026 में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का ज्यूरिख एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. राजदूत कुमार ने विदेश मंत्री को भारत, स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के बीच उच्च-स्तरीय यात्राओं समेत हाल के घटनाक्रमों की जानकारी भी दी.”
विदेश मंत्री जयशंकर यूएनजीए के सालाना हाई-लेवल सेशन में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनका संबोधन 26 सितंबर को तय है.
विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, “विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई-लेवल वीक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. यूएनजीए के 81वें सत्र के हाई-लेवल सेशन में विदेश मंत्री का संबोधन 26 सितंबर को तय है.”
जयशंकर का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-अमेरिका संबंधों पर कूटनीतिक स्तर पर काफी ध्यान दिया जा रहा है. इसकी एक वजह अमेरिका में ऐसा कानून पास होना है, जिसमें President डोनाल्ड ट्रंप को रूसी ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने के लिए ज्यादा अधिकार दिए गए हैं.
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हाल ही में यह कानून पास किया था. इसके तहत रूस से बड़ी मात्रा में तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है. इसके बाद President ट्रंप ने रूस से जुड़ी पाबंदियों वाले इस बिल पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया.
India ने कहा है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अलग-अलग स्रोतों से ऊर्जा की खरीद जारी रखेगा.
कानून पास होने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि India अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मंत्रालय ने कहा कि बदलते बाजार के हालात को ध्यान में रखते हुए India अलग-अलग स्रोतों से ऊर्जा खरीदने की अपनी नीति जारी रखेगा.
इस माहौल में यूएनजीए के लिए जयशंकर की न्यूयॉर्क यात्रा India को कई देशों के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ बातचीत करने का मौका दे सकती है.
न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले जयशंकर ज्यूरिख में रुके, जहां स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के साथ India के संबंधों में हाल में हुए घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई.
–
एवाई/एएस