बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

Patna, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर Thursday को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं. नेताओं का दावा है कि जनता ने बदलाव के लिए भाजपा के पक्ष में वोट किया. Union Minister गिरिराज सिंह ने इस भारी मतदान को ‘बदलाव की शुरुआत’ बताया है.

Patna में मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो मतदान हुआ है, वह बदलाव के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ‘एम राज’ का दौर खत्म हो गया है और ‘राम राज’ आने वाला है.

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि जितने प्रतिशत वोट डाले गए, सभी सकारात्मक संकेत हैं. करीब 90 फीसदी मतदान का मतलब है कि सभी लोगों ने वोट किया और वोटिंग अच्छी रही. मैं तो यही कहूंगा कि यह वोट ममता Government के खिलाफ था. भारतीय जनता पार्टी की जीत होने जा रही है.

दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खड़दहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कल्याण चक्रवर्ती के समर्थन में एक रोड शो किया. इस दौरान लोगों की भारी संख्या देखने को मिली.

खड़दहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कल्याण चक्रवर्ती ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खड़दहा विधानसभा चुनाव के लिए यहां रोड शो करने आए हैं और यह खड़दहा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. हमें बहुत समर्थन मिल रहा है.

कुछ वोटरों ने से बातचीत की और बताया कि उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया. एक वोटर ने बताया कि बालुरघाट में वोटिंग बहुत शांतिपूर्ण रही. मैंने भी अपना वोट डाल दिया. पिछली बार के मुकाबले, सड़कों पर ई-रिक्शा और बाइक कम दिखे. इस बार Police और केंद्रीय बलों समेत सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी है, और कोई दिक्कत नहीं है.

एक अन्य वोटर ने बताया कि चुनाव अच्छे से चल रहे हैं. सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं और कोई दिक्कत नहीं है. पूर्वी मेदिनीपुर में हुए मतदान को लेकर एक वोटर ने कहा कि यहां कोई दिक्कत नहीं, लेकिन ईवीएम थोड़ी धीमी चल रही थी. इसके अलावा, यहां कोई और समस्या या गड़बड़ी नहीं थी.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment