
New Delhi, 22 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में महज उन्हीं वाहनों को ईंधन प्राप्त होगा, जिनके पास पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) का प्रमाणपत्र होगा. जिन वाहन चालकों के पास यह प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें अब से ईंधन नहीं मिलेगा. Chief Minister ने इस आदेश की जानकारी अपने social media एक्स हैंडल पर दी है.
अपने पोस्ट में Chief Minister रेखा गुप्ता ने साफ किया कि यह कदम दिल्ली में जारी प्रदूषण के कहर पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और एजेंसियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उन्हें साफ कर दिया गया है कि वे इनका गंभीरतापूर्वक पालन करें. इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार न करें.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, अब बिना वैध ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को दिल्ली के फ्यूल स्टेशंस पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी जैसे ईंधन उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे. वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता है और हमारी Government इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है.
उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दिल्ली में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए हमें प्रभावी कदम उठाने होंगे, तभी जाकर हमें धरातल पर स्थिति सकारात्मक होती हुई दिखेगी. Chief Minister ने कहा कि आज की तारीख में प्रदूषण पर रोक लगाने लिए सख्त कदम उठाना समय की जरूरत बन चुकी है.
वहीं, Chief Minister ने अपनी Government की ओर से प्रदूषण पर रोक लगाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का भी जिक्र किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी Government दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हमारी Government पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
–
वीसी