
New Delhi, 22 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए क्रूर आतंकी हमले की पहली बरसी पर पूरे देश में शोक और संकल्प का माहौल है. इस बीच Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने Wednesday को आतंकी हमले की निंदा की और India के बढ़ते सामर्थ्य का जिक्र किया.
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हमले की बरसी पर कहा, “लगभग एक साल पहले पहलगाम में एक क्रूर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें बेकसूर पर्यटकों को निशाना बनाया गया. उन्हें उनके धर्म और पहचान के आधार पर अलग करके मार डाला गया था. इस घटना से पूरे India में गहरा आक्रोश फैल गया था.”
मंत्री ने आगे कहा, “जब हम पहलगाम को याद करते हैं, तो हमें यह भी याद आता है कि India ने दोषियों को कितनी सख्ती से सजा दी. उनके ठिकानों को तबाह कर दिया गया और पूरी दुनिया को एक साफ संदेश दिया गया. Prime Minister Narendra Modi ने स्पष्ट ऐलान कर दिया था कि India के खिलाफ होने वाली किसी भी गतिविधि को, चाहे वह देश के भीतर से हो या बाहर से, अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
शेखावत ने जोर देकर कहा, “यही है नया भारत—एक ऐसा India जो निर्णायक तरीके से पलटवार करता है.” उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए बताया कि India ने आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिससे आतंकवादियों और उनके आकाओं को मजबूत संदेश गया.
मंत्री ने हमले के बाद पर्यटन क्षेत्र पर पड़े प्रभाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “इस घटना का कश्मीर के पर्यटन पर बड़ा बुरा असर पड़ा था, न सिर्फ पहलगाम पर बल्कि पूरे क्षेत्र पर. लेकिन उसके बाद जम्मू-कश्मीर Government और India के पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर लोगों का भरोसा फिर से कायम करने और पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए काम किया.”
शेखावत ने खुशी जताते हुए बताया, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पर्यटन ने जोरदार वापसी की है. मंत्रालयों ने वहां बैठकें कीं, लोगों का भरोसा जीतने के लिए कई कदम उठाए गए और शांति की प्रक्रियाओं को और मजबूत किया गया. आज कश्मीर में कुल मिलाकर पर्यटन का स्तर न सिर्फ पहलगाम हमले से पहले के स्तर पर पहुंच गया है, बल्कि उससे भी आगे निकल गया है. यहां तक कि खुद पहलगाम में भी गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं और लोगों का भरोसा कायम हो गया है.”
उन्होंने कहा, “एक साल पहले पहलगाम में जिस तरह की क्रूर आतंकवादी घटना हुई थी—वहां बेकसूर पर्यटकों को उनके धार्मिक विश्वास और आस्था के आधार पर पहचान करके एक-एक करके गोली मार दी गई थी. निश्चित रूप से इसी वजह से India में इस घटना और आतंकवादियों के खिलाफ भारी गुस्सा पैदा हो गया था.”
इससे पहले Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला मानवता पर गहरा आघात था, जिससे पूरा विश्व स्तब्ध और दुखी हुआ था. इस हमले का दंश झेलने वाले शोकाकुल परिवारों के साथ पूरा देश आज भी खड़ा है. हमारी संस्कृति में दृढ़ता, एकता के साथ फौलादी शक्ति से जवाब देने के भी संस्कार हैं. India ने आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों को ‘लकीर खींचकर’ बता दिया है कि हमारे नागरिकों को आंख उठाकर भी देखा तो बहुत बुरा अंजाम भुगतना होगा.”
शेखावत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi पर की गई ‘आतंकवादी’ वाली टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरा मानना है कि राहुल गांधी द्वारा नफरत फैलाने की राजनीति और उन्होंने जिस तरह की Political परंपरा शुरू की है, देश में फूट डालना, लोगों को इस तरह बांटना और झूठे नैरेटिव गढ़ना, उसका असर अब उनकी पार्टी के निचले स्तर के सदस्यों पर भी दिखाई दे रहा है. यह कांग्रेस पार्टी के आचरण, चरित्र और असली चेहरे को जनता के सामने बेनकाब कर रहा है.”
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह राजनीति देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है. जबकि मोदी Government आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और कश्मीर में शांति व विकास का नया अध्याय लिख रही है.
–
एससीएच