‘सिर्फ जेपीएससी नहीं, झारखंड की पिछली परीक्षाओं में भष्टाचार से भी निराश हैं छात्र’, रांची प्रोटेस्ट पर बोले जदयू प्रवक्ता

Patna, 6 अगस्त . जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने Jharkhand में छात्रों के प्रदर्शन पर कहा है कि Jharkhand का आंदोलन सिर्फ जेपीएससी के खिलाफ नहीं है, बल्कि राज्य में हाल के वर्षों में जितनी भी परीक्षाएं हुईं, उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ भी प्रदर्शनकारी नाराज हैं. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बगैर समय गंवाए Chief Minister हेमंत सोरेन को पूरे रैकेट को नेस्तनाबूद करने का निश्चय करना होगा.

राजीव रंजन प्रसाद ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “Jharkhand का आंदोलन सिर्फ जेपीएससी के खिलाफ नहीं है. राज्य में हाल के वर्षों में जितनी भी परीक्षाएं हुईं, उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ भी प्रदर्शनकारी नाराज हैं. जेपीएससी के खिलाफ बिल्कुल छात्रों का आक्रोश है.

उन्होंने कहा, “Jharkhand में नौकरियों की लूट का सिलसिला बदस्तूर जारी है. बगैर समय गंवाए Chief Minister हेमंत सोरेन को पूरे रैकेट को नेस्तनाबूद करने का निश्चय करना होगा और छात्रों के साथ अनावश्यक तनाव की प्रवृत्ति से बचना होगा, तभी इस पूरी समस्या का समाधान हो सकता है.”

इस दौरान, Prime Minister Narendra Modi के वीडियो पर मेटा की माफी को लेकर जदयू प्रवक्ता ने कहा, “केंद्र Government अभी संतुष्ट नहीं है. मेटा के अधिकारियों की फिर से पेशी होगी. यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि मेटा India की सार्वभौमिकता, समप्रभुता और मानवीय मूल्यों का सम्मान करे, अन्यथा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए Government तैयार है.”

Union Minister किरेन रिजिजू की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की अटकलें खारिज किए जाने के बाद जदयू प्रवक्ता ने कहा, “संसद को लेकर संसदीय कार्य मंत्री ने अपना जवाब दे दिया है. इससे आधिकारिक बयान और कोई नहीं हो सकता है. महत्वपूर्ण विधेयक लगातार पारित हो रहे हैं. तय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में संसदीय कार्य मंत्री और सांसदों ने अच्छा कार्य किया है.”

वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के Chief Minister भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा पर भी जदयू प्रवक्ता ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ” अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पहले चरणजीत सिंह चन्नी से निPatna होगा. लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से बड़े बिखराव की तरफ बढ़ रही है. कभी भी एक पार्टी कई टुकड़ों में विभाजित हो सकती है. चुनाव होने वाले हैं और उसके पहले कांग्रेस खुद रसातल में जाने के लिए बैचेन है. इसके बाद ही साफ होगा कि किसके खिलाफ कौन लड़ेगा.”

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में एनडीए की Government बनेगी और जनता ने भी यह मन बना लिया है. यह मजबूत, टिकाऊ और विश्वनीय Government होगी, जिससे दिल्ली की मदद भी मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा.

डीसीएच/

Leave a Comment