बचपन की यादों में खोईं नोरा फतेही, फुटबॉल के प्रति अपना ‘अनसुना’ जुनून

Mumbai , 24 अप्रैल . Actress नोरा फतेही अपनी अदाकारी और शानदार डांस मूव्स से दर्शकों के बीच मौजूदगी रखती हैं. Friday को वे बचपन की यादों में खोई नजर आईं और उन्होंने अपने जीवन के एक अनसुने पहलू से पर्दा उठाया.

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2017 का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वह पसीना बहाती नजर आ रही हैं और अपने कोच से फुटबॉल की बारीकियां सीख रही हैं.

Actress ने इस पोस्ट के माध्यम से बताया कि बचपन में वह फुटबॉल की दीवानी थीं, लेकिन एक हादसे ने उनसे यह खेल छीन लिया.

Actress ने लिखा, “जब मैं केवल 11 साल की थी, मुझे फुटबॉल खेलना पसंद था. लेकिन, मुझे चोट लग गई. वह मेरे लिए एक कठिन दौर था.”

Actress ने अपने कोच गोवी हेनरिक्सन को आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें धन्यवाद अदा किया. Actress लिखती हैं, “2017 की यादें. मैं अपने पुराने वीडियो देख रही थी और मुझे यह खास पल मिल गया. कोच, हमारे सेशन वाकई कमाल के थे. आपने मेरे अंदर बचपन वाला फुटबॉल का प्यार फिर से जगा दिया.”

नोरा ने आगे बताया कि उनके कोच ने न केवल उन्हें खेल सिखाया, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया. उन्होंने लिखा, “फुटबॉल के प्रति साझा लगाव ने उन्हें एक-दूसरे के करीब लाया और इस अनुभव ने उन्हें जीवन के एक मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद की.”

नोरा की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है. वे कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, नोरा के दोस्त और कंटेंट क्रिएटर रजित देव ने लिखा, “मुझे ये याद है.”

‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘आओ कभी हवेली पे’, ‘गरमी’, ‘ना गोरिए’ , ‘बड़ा पछताओगे’ जैसी धमाकेदार डांसिंग वीडियोज से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बना चुकी Actress नोरा फतेही मोरक्कन-कनाडाई मूल की है. नोरा ने ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ (2014) से Bollywood में शुरुआत की और ‘बिग बॉस 9’ से प्रसिद्धि पाई थी.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment