
नोएडा, 1 मई . नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मजदूर दिवस के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए. सुबह से ही पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया था, जिसके चलते Police और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आए. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई.
नोएडा में औद्योगिक इकाइयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया. अधिकारियों के अनुसार, 50 से अधिक संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की गई. यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया.
ड्रोन के माध्यम से Police को रियल-टाइम जानकारी मिलती रही, जिससे तुरंत कार्रवाई संभव हो सकी. वहीं ग्रेटर नोएडा में मजदूर दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. विभिन्न स्थानों पर श्रमिकों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए और पूरे जोश के साथ इस दिन को मनाया. हालांकि, इन आयोजनों के बीच सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कोई ढिलाई नहीं बरती.
डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी सहित सभी वरिष्ठ Police अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी. शहर के प्रमुख स्थानों और आयोजन स्थलों पर भारी Police बल तैनात किया गया था. थाना प्रभारियों के नेतृत्व में Police टीमों ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी. भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अनहोनी से बचा जा सके.
प्रशासन का कहना है कि मजदूर दिवस के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता थी. इसके लिए पहले से ही व्यापक रणनीति तैयार की गई थी. ड्रोन निगरानी, अतिरिक्त Police बल और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया.
–
पीक़ेटी/एएस