
नोएडा, 3 अगस्त . Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर श्रावण मास के दौरान नोएडा Police पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से Monday को थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. यह अभियान डीसीपी नोएडा साद मियां खान के निर्देशन तथा एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह की अगुवाई में Police बल के साथ चलाया गया.
श्रावण मास के पहले Monday को मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए Police अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों, अन्य पूजा स्थलों तथा आसपास के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए.
Police द्वारा मंदिर परिसरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और लावारिस वस्तुओं की गहन जांच कराई गई. इसके अलावा मंदिरों के प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी बढ़ाई गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. Policeकर्मियों को लगातार सतर्क रहने और भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.
नोएडा Police सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी लगातार निगरानी बनाए हुए है. जगह-जगह Police की मोबाइल टीमें और पैदल गश्त कर रही हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त Police बल की भी तैनाती की गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष फोकस किया गया है.
प्रमुख मंदिरों के आसपास ट्रैफिक Police की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है, जिससे वाहनों का सुचारु संचालन बना रहे और श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. भीड़ बढ़ने की स्थिति में ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है. Police अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल Police को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
साथ ही मंदिरों में दर्शन के दौरान प्रशासन और Police द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके. Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्पष्ट किया है कि पूरे श्रावण मास के दौरान जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सतर्क निगरानी रखी जाएगी.
Police का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के भगवान शिव की आराधना और पूजा-अर्चना कर सकें. इसके लिए Police, यातायात विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रही हैं.
–
पीकेटी/डीकेपी