बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा नेताओं ने कहा, जनता के फैसले का सम्मान

Patna, 3 अगस्त . बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर बिहार Government के मंत्री विजय सिन्हा और प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने प्रतिक्रिया दी. दोनों नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है. नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है और चुनाव परिणाम को पूरी विनम्रता से स्वीकार करेगी.

बिहार Government के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च है और भाजपा हमेशा जनता के निर्णय का सम्मान करती आई है. उनकी पार्टी कभी भी चुनाव परिणामों का ठीकरा चुनाव आयोग या ईवीएम पर नहीं फोड़ती, जैसा कि विपक्षी दल अक्सर आरोप लगाते रहे हैं. भाजपा का लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है. इसलिए जनता जो भी फैसला देगी, पार्टी उसे शिरोधार्य करेगी. भाजपा लोकतंत्र और संविधान के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती है और जनता के आदेश को सर्वोपरि मानती है.

हार की वजह को लेकर सवाल किए जाने पर विजय सिन्हा ने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद संगठन पूरी गंभीरता से समीक्षा करेगा. उन्होंने याद दिलाया कि कुछ ही महीने पहले हुए चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने बिहार में 202 सीटों पर जीत हासिल की थी. एक उपचुनाव के आधार पर व्यापक Political निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.

मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने भी कहा कि जनता जो भी जनादेश देगी, भाजपा उसका पूरा सम्मान करेगी. चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और पार्टी भविष्य की रणनीति भी उसी के अनुसार तय करेगी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर अति पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में अति पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवार रेखा गुप्ता को मैदान में उतारने के बाद भी तेजस्वी यादव सक्रिय नहीं दिखाई दिए और बाद में उन्होंने जन सुराज के नेताओं से हाथ मिला लिया.

उन्होंने दावा किया कि इससे राष्ट्रीय जनता दल के अति पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है. यदि उम्मीदवार किसी अन्य सामाजिक समीकरण के आधार पर होती, तो पार्टी नेतृत्व का रवैया अलग होता. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के अति पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को इस पूरे घटनाक्रम से सीख लेनी चाहिए.

चुनाव में हार के कारणों पर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो पार्टी उसका आत्ममंथन करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है और संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा की जाएगी. उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में पार्टी फिर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी.

प्रशांत किशोर द्वारा उठाए गए मुद्दों के प्रभाव संबंधी सवाल पर चंद्रवंशी ने कहा कि इस चुनाव पर किसी राष्ट्रीय मुद्दे या किसी एक नेता के अभियान का विशेष प्रभाव नहीं था. उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव पूरी तरह स्थानीय मुद्दों पर लड़ा गया और मतदाताओं ने स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मतदान किया. भाजपा जनता के जनादेश का सम्मान करती है और उसी भावना के साथ आगे भी काम करती रहेगी.

बिहार की राजनीति में बदलाव के सवाल पर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि केवल एक उपचुनाव के परिणाम के आधार पर पूरे राज्य की Political तस्वीर बदल जाने का दावा करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि जो दल Government बनाने के दावे करते रहे, वे पहले भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं और जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया. भाजपा छोटे से छोटे और बड़े से बड़े चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ती है. पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करती है और आगे भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप अपनी रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी.

पीएसके

Leave a Comment