कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी पर नहीं की गई कोई अमर्यादित टिप्पणी : प्रियंका गांधी वाड्रा

New Delhi, 15 दिसंबर . कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में Prime Minister Narendra Modi पर की गई टिप्पणी को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई थी.

उन्होंने Monday को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस के मंच से Prime Minister के संबंध में किसी भी प्रकार की अर्मादित टिप्पणी का इस्तेमाल नहीं किया गया. हमने खुद यह सुनिश्चित किया था कि मंच पर किसी के भी बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल नहीं हो. हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक किसी ने भीड़ में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी साक्षात्कार के दौरान की थी. अब किसने यह टिप्पणी की थी, हमें ( कांग्रेस) इस बारे में जानकारी नहीं है.

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि इस मुद्दे का सहारा लेकर भाजपा के लोग शीतकालीन सत्र को बाधित कर रहे हैं. अगर आप लोगों को संसद का सत्र नहीं चलाना है, तो यह बात खुद ही स्पष्ट कर दीजिए. इस तरह से किसी अन्य मुद्दों का सहारा मत लीजिए.

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र में दिल्ली में मौजूद प्रदूषण को लेकर चर्चा हो, लेकिन यह अफसोस की बात है कि सत्तापक्ष के लोग संसद के सत्र को बाधित कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आप लोगों को संसद में चर्चा ही नहीं करानी है, तो हम लोग यहां पर नहीं आएंगे. यहां किसी भी प्रकार की सार्थक चर्चा का गुंजाइश नहीं बन रही है. यह दुर्भाग्य की बात है कि Government के लोग खुद संसद के शीतकालीन सत्र को बाधित कर रहे हैं. संसदीय कार्य मंत्री खुद सत्र को बाधित कर रहे हैं. पत्रकारों को इस संबंध में सवाल करना चाहिए.

मनरेगा का नाम बदलने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि भला ये लोग नाम क्यों बदल रहे हैं, जब Government की तरफ से किसी परियोजना का नाम बदला जाता है, तो उस पर बहुत बड़ी राशि खर्च होती है. ऐसी स्थिति में भला ये लोग किसी योजना का नाम क्यों बदल रहे हैं, ये समझ से परे है. ये लोग अब महात्मा गांधी नाम भी हटा रहे हैं. आखिर इन लोगों की मंशा क्या है?

एसएचके/एएस

Leave a Comment