भारत का व्यापार घाटा नवंबर में घटा, निर्यात बढ़ा और आयात में आई गिरावट

New Delhi, 15 दिसंबर . India का व्यापार घाटा नवंबर में कम होकर 24.53 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल इसी महीने की अवधि में 31.92 अरब डॉलर था. यह जानकारी Government की ओर से Monday को जारी किए गए डेटा में दी गई.

व्यापार घाटे में कमी की वजह निर्यात में वृद्धि और आयात में गिरावट होना है.

Government की ओर से बताया गया कि नवंबर में कुल निर्यात बढ़कर 73.99 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 64.05 अरब डॉलर था. वहीं, आयात कम होकर 80.63 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 81.1 अरब डॉलर था.

Government ने कहा कि नवंबर का महीना वस्तु निर्यात के लिए अब तक सबसे अच्छा रहा है और इस दौरान 38.13 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया है.

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि नवंबर आयात-निर्यात के हिसाब से अच्छा महीना रहा है. सोने, कोयले और पेट्रोलियम के आयात में नवंबर में बड़ी कमी देखने को मिली है.

अग्रवाल ने आगे कहा कि नवंबर में अक्टूबर में हुए नुकसान की भरपाई हो गई है और बाकी के वित्त वर्ष के लिए भविष्य अच्छा रहने की उम्मीद है. टैरिफ के बावजूद नवंबर में अमेरिकी निर्यात में 1.3 अरब डॉलर रहा है. चीन को निर्यात 1 अरब डॉलर रहा है और स्पेन, यूएई और तंजानिया जैसे देशों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है.

Government की ओर से बताया गया कि वित्त वर्ष 26 की शुरुआत से अब तक कुल संचयी निर्यात 562.13 अरब डॉलर रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 533 अरब डॉलर था. इस दौरान वस्तुओं का निर्यात 292 अरब डॉलर है.

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर की अवधि में शीर्ष तीन निर्यात गतंव्यों में अमेरिका, यूएई और नीदरलैंड शामिल शामिल हैं, जबकि आयात गंतव्यों में चीन,यूएई और रूस का नाम शीर्ष पर है.

अग्रवाल ने कहा कि टैरिफ के बावजूद India अमेरिकी बाजारों में जगह बना रहा है. India अमेरिका से एनर्जी का आयात बढ़ा रहा है और यह भारत-अमेरिका ट्रेड डील के लिए अच्छा संकेत है.

एबीएस/

Leave a Comment