
New Delhi, 16 दिसंबर . कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका सहित विदेशों में India विरोधी गतिविधियों में शामिल गैर-भारतीयों को वीजा नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार India आने से रोका गया है. यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने Tuesday को Lok Sabha में दी.
उन्होंने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें गैर-भारतीयों ने India विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया और उनका समर्थन किया. India Government ने अपने राजनयिक मिशनों और दूतावासों के माध्यम से संबंधित देशों से बात की है और उनसे अनुरोध किया है कि वे न केवल अपने कानूनों के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों के अनुसार हमारी राजनयिक संपत्तियों और कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें.
नित्यानंद राय ने कहा, “ऐसे गैर-भारतीय जो India विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, उनका India में आना मना है, जैसा कि समय-समय पर जारी वीजा मैनुअल, नियमों और गाइडलाइंस में बताया गया है.”
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय Lok Sabha में एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि क्या Government ने गैर-भारतीय मूल के लोगों, खासकर कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में रहने वाले उन लोगों की संपत्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई की है, जो India विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय उत्तमराव देशमुख ने मंत्रालय से यह जानना चाहा था कि क्या कनाडा, यूके और यूएस में India विरोधी गतिविधियों में शामिल गैर-भारतीय मूल के लोगों की संपत्ति फ्रीज करने के लिए कोई कदम उठाए गए हैं.
Lok Sabha में एक और सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा कि 1 जुलाई, 2024 से लागू हुए नए आपराधिक कानूनों में राजद्रोह से संबंधित धारा, जिसकी जड़ें औपनिवेशिक काल से थीं, हटा दी गई है. इसकी जगह बीएनएस, 2023 की धारा 152 को शामिल किया गया है, जो India की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कामों को दंडनीय अपराध बनाती है.
वह बीजेपी सांसद सतीश कुमार गौतम के एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि क्या नए आपराधिक कानून लोगों को औपनिवेशिक सोच से आजाद करते हैं.
नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुए संजय कुमार ने कहा कि बीएनएस 2023 में गैंगरेप की नाबालिग पीड़ितों के लिए उम्र का अंतर हटा दिया गया है.
पहले, 16 साल और 12 साल से कम उम्र की लड़की के गैंगरेप के लिए अलग-अलग सजा तय थी. अब इस प्रावधान में बदलाव किया गया है और 18 साल से कम उम्र की महिला के गैंगरेप के लिए उम्रकैद या मौत की सजा दी जाएगी.
–
एसएचके/वीसी