
Patna, 2 मई . बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने Saturday को Government पर निशाना साधा है. राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि ‘नीतीश मॉडल’ ने बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध दिया है.
राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में जदयू काफी घबराहट और छटपटाहट में है. दोनों उपChief Minister को बिहार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बुलाया नहीं गया. जदयू को भाजपा ने कितना बेचैन कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि जदयू के नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार के रास्ते पर Government चल रही है, जबकि सबको पता है कि भाजपा संघ के रास्ते पर चलती है. अपराध के मामले में नीतीश कुमार के राज में किस तरह की स्थिति थी, यह एनसीआरबी की रिपोर्ट से ही स्पष्ट रूप से प्रमाणित होता है.
उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार में 41,000 करोड़ रुपए बिहार के खजाने से खर्च करने वाली Government श्वेत पत्र जारी करें कि बिहार के खजाने की क्या स्थिति है, क्योंकि Government की नीतियों के कारण ही आज बिहार में जो भी जन्म लेता है, वह 27,000 रुपए का कर्जदार बन जाता है.
उन्होंने यह आरोप लगाया कि बिहार में क्राइम के नाम पर जातीय विभेद पैदा किया जा रहा है, यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है. Government अपने कार्यों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, क्योंकि बिहार में कार्य करने वाली Government नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश की राजनीति फिनिश करने वाले कौन लोग हैं, यह सभी लोगों को पता है. भाजपा के साथ राजनीति करके कमिटमेंट को कमजोर किया है और इसका दोषी अगर कोई है तो जनता दल यूनाइटेड है.
तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि 25 से 30 नीतीश कुमार नहीं रहेंगे. बिहार में जदयू विचारों के आधार पर फिनिश हो चुकी है, अब लड़ाई भाजपा और राजद के बीच है. राष्ट्रीय जनता दल का मानना है कि बिहार में समग्र रूप से पारदर्शिता के साथ अपराध और अपराधियों को समाप्त करने के लिए कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किस तरह से अपने को बचाने वाले सत्ता के संरक्षण में अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं या उन्हें खुली छूट दे रखी है, यह दिख रहा है.
बिहार में जातीय दृष्टिकोण से अपराध और अपराधियों के मामले में प्रस्तुत किया जा रहा है, बिहार समृद्ध होगा.
–
एमएनपी/डीकेपी