Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बिहार के कारोबारी से जुड़े ठिकाने पर एनआईए की छापेमारी

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बिहार के कारोबारी से जुड़े ठिकाने पर एनआईए की छापेमारी

कोलकाता, 27 जुलाई . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने Monday को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के औद्योगिक और इस्पात नगरी दुर्गापुर में बिहार के एक कारोबारी के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया.

जिस व्यक्ति के घर पर यह कार्रवाई की जा रही है, उसकी पहचान गुलाम रजा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि एनआईए की छह सदस्यीय टीम उनके आवास पर तलाशी अभियान चला रही है.

एनआईए टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं. वहीं, आसनसोल-दुर्गापुर Police कमिश्नरेट की बड़ी संख्या में Police बल भी एनआईए टीम के साथ मौजूद है.

हालांकि, एनआईए अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि छापेमारी किस उद्देश्य से की जा रही है. जानकारी के अनुसार, गुलाम रजा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और पेशे से कारोबारी हैं. वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ दुर्गापुर में आकर बस गए थे.

उन्होंने दुर्गापुर स्टील प्लांट के पास एक मकान खरीदा था और वहीं परिवार के साथ रहते थे. यह भी बताया जा रहा है कि रजा अक्सर विदेश यात्राएं करते थे, जिन्हें कारोबारी यात्राएं बताया जाता है.

पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि रजा का परिवार स्थानीय लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था और एकांत में रहना पसंद करता था.

फिलहाल छापेमारी को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

हाल के दिनों में एनआईए ने पश्चिम बंगाल में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और कई मामलों की जांच कर रही है. पिछले सप्ताह एनआईए ने बीरभूम जिले के नलहाटी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 20 बोरी अमोनियम नाइट्रेट और कई डेटोनेटर समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी. इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया था.

इसी महीने की शुरुआत में एनआईए ने कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके राजारहाट में एक मकान में हुए विस्फोट के मामले की जांच शुरू की थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

पिछले सप्ताह Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने कोलकाता में एनआईए Police स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पिछले सप्ताह मीडिया को बताया था कि Police स्टेशन स्थापित करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा.

केंद्रीय जांच एजेंसी का पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके साल्ट लेक में स्थित है और फिलहाल एजेंसी की सभी गतिविधियां वहीं से संचालित होती हैं.

हालांकि, पश्चिम बंगाल में एनआईए के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने अब एक अलग एनआईए Police स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव मंजूर किया है.

–

एएमटी/पीएम

Share