
बीजिंग, 8 जनवरी . चीन में खनिज संसाधन के अन्वेषण में हाल में नई प्रगति हासिल हुई. क्रोमाइट और अपरंपरागत तेल व गैस के अन्वेषण में नई सफलता प्राप्त हुई.
चीनी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ब्यूरो ने कहा कि शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के साअरथोहाई टाउनशिप के खनिज बेल्ट में साअरथोहाई 27 खनन समूह का पता लगाया गया. यह इस क्षेत्र में करीब 40 वर्षों में सबसे बड़ी खनिज खोज है.
बताया जाता है कि क्रोमाइट दुर्लभ सामरिक खनिज है. इसका रंग काले से भूरा-काला है और इसमें अर्ध-धात्विक चमक है. क्रोमाइट का प्रयोग मुख्य रूप से कोबाल्ट, निकल और टंगस्टन जैसे तत्व वाले विशेष मिश्रधातु के शोधनशाला में किया जाता है, जो विमानन, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और जहाज बनाने आदि क्षेत्रों में अपरिहार्य सामग्री है.
वहीं, चीन ने हूपेई प्रांत के पश्चिम इलाके में अपरंपरागत तेल व गैस के अन्वेषण में नई सफलता प्राप्त की. इससे शेल गैस के भूवैज्ञानिक संसाधन में 1 खरब 32 अरब 95 करोड़ घन मापी का इजाफा दर्ज हुआ.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/