
New Delhi, 11 फरवरी . केंद्र ने India के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल स्थापित करने वाले नए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए, जिसका भाजपा के सांसदों ने स्वागत करते हुए एतिहासिक बताया है.
‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र Government की नई गाइडलाइंस पर BJP MP शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, “यह बहुत अच्छा है. मेरा मानना है कि यह India का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गीत है, जिसे विपक्ष ने कई सालों तक छिपाकर रखा था. इसके बाकी अंश में सच्ची भारतीयता की झलक दिखती है. इसको गृह मंत्री अमित शाह ने अनिवार्य करने का आदेश दिया है और मैं आदेश का स्वागत करता हूं.”
उन्होंने कहा कि हमारी भारतीयता के लिए एक नया उत्साह देखने को मिलने वाला है. जैसे-जैसे हम लोग अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं, वैसे-वैसे हम लोग एक नए India की ओर आगे बढ़ते हैं. इसका सभी को स्वागत करना चाहिए.
BJP MP संजय जायसवाल ने कहा, “यह बहुत अच्छा है. कांग्रेस ने कुछ लोगों, खासकर जिन्ना को खुश करने के लिए इसकी कुछ लाइनें हटा दी थीं. आज 150 साल पूरे होने पर उन लाइनों को फिर से शामिल किया जा रहा है, जो बहुत पॉजिटिव कदम है. यह गीत India के आजादी के दीवानों की पहचान थी, इसको फिर से शुरू करने से देश का माहौल अच्छा होगा.”
उन्होंने कहा कि इस गीत को अब पूरा गाया जा रहा है. जिसको इससे परेशानी थी, वो लोग आजादी के समय ही Pakistan चले गए थे. अब इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
विपक्ष की तरफ से Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग को लेकर BJP MP शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि विपक्ष जिस तरह से काम कर रहा है, वह गलत है. इससे पहले राहुल गांधी ने भी पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर शोर मचाया था, उसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है.
पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में मस्जिद के निर्माण पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से देश में तनाव हो सकता है. एकजुट होकर लोगों को रहना चाहिए, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं.
–
एसएके/एबीएम