
New Delhi, 25 दिसंबर . दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में Police ने समयपुर बादली इलाके से एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
Police अधिकारियों ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम को पीसीआर पर एक फोन आया था. कॉल में बताया गया कि राजा विहार इलाके में एक नाबालिग को जबरन शराब पिलाई गई है. सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में मामला केवल शराब पिलाने का लग रहा था, लेकिन जब पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान दर्ज किए गए, तो एक घिनौने अपराध की परतें खुलीं.
पीड़िता ने Police को बताया कि आरोपी नरोत्तम, जो उसका परिचित था, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथी ऋषभ से मिलवाने ले गया. 20 दिसंबर को दोनों आरोपी नाबालिग को नरोत्तम के एक खाली पैतृक मकान में ले गए. वहां आरोपियों ने मासूम को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए Police ने तत्काल कार्रवाई की. समयपुर बादली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत First Information Report दर्ज की गई. Police ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों ऋषभ और नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय ऋषभ, जो एक बैंक में कार्यरत है और 28 वर्षीय नरोत्तम के रूप में हुई है, जो इलाके में ही एक सैलून चलाता है.
Police उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करें ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके.
उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया था, वहां से भी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं. इनके साथ कोई और तो नहीं था, उसकी भी जांच की जा रही है.
–
एसएके