कांग्रेस नेता बोले- ‘बांग्लादेश की घटनाएं दुखद, भारत सरकार उठाए कदम’

New Delhi, 25 दिसंबर . बांग्लादेश में मौजूदा हालात को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र Government से हस्तक्षेप और ठोस नीति अपनाने की मांग की है. पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं, उन्हें रोका जाना चाहिए.

पप्पू यादव ने से बातचीत करते हुए कहा, “मैंने अपने जीवन में इतनी कमजोर Government कहीं नहीं देखी. India अगर सख्ती दिखाए तो बांग्लादेश पर असर पड़ेगा. India और बांग्लादेश के ऐतिहासिक और भावनात्मक संबंध रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में India की विदेश नीति कमजोर नजर आ रही है, जिससे नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश भी आंखें दिखाने लगे हैं.”

पप्पू यादव ने केंद्र Government से सर्वदलीय बैठक बुलाने और India में मौजूद बांग्लादेशी प्रतिनिधियों से बातचीत करने की मांग की.

वहीं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “बांग्लादेश के दूतावासों और बंगाल में विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन इसके बजाय देश की Government के खिलाफ क्यों प्रदर्शन नहीं हुए? क्यों Government से बांग्लादेश पर सीधी कार्रवाई की मांग नहीं की जा रही?”

उदित राज ने कहा कि बांग्लादेश एक छोटा देश है और उस पर दबाव बनाकर हालात सुधारे जा सकते हैं. उन्होंने कहा, “अगर India Government सख्त कदम उठाए तो बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तुरंत रुक सकते हैं.”

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचार के विरोध में India में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए हैं. हिंदूवादी संगठनों ने पश्चिम बंगाल में भी विरोध प्रदर्शन किया. पिछले दिनों बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश और बढ़ा है.

बांग्लादेश की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले 27 वर्षीय दास को मयमनसिंह में भीड़ ने मारपीट और सड़कों पर घसीटकर मार डाला. बाद में दीपू दास के शव को एक पेड़ से बांधकर जला दिया गया था.

डीसीएच/एबीएम

Leave a Comment