नई दिल्ली: अमित शाह और पीयूष गोयल ने विवेक विहार अग्निकांड पर जताया दुख

New Delhi, 3 मई . New Delhi के शाहदरा स्थित विवेक विहार इलाके में Sunday तड़के एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई. इसे लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने इस घटना पर दुख जताया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली के विवेक विहार में हुई आगजनी की घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. स्थानीय प्रशासन घायलों को सर्वोच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

पीयूष गोयल ऑफिस ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली के विवेक विहार में आग लगने से हुई दुर्घटना में लोगों के हताहत होने वालों के समाचार से मन विचलित है. इस दुःखद समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करें.

बता दें कि यह आग विवेक विहार फेज-1 के एक बहुमंजिला मकान में लगी थी. फायर कंट्रोल रूम को इस हादसे की सूचना तड़के मिली थी, जिसके बाद तुरंत Police और दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बिल्डिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर पर आग लगी हुई थी. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह आग लगने की कॉल मिली थी और तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई थी. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. बचाव कार्य के दौरान करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया. वहीं, कुछ अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस घटना में कुल 9 लोगों की जान चली गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए थे.

डीकेपी/

Leave a Comment