
Lucknow, 26 अप्रैल . Lucknow के Police परेड ग्राउंड, रिजर्व Police लाइन्स में Sunday को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन देखने को मिला, जब वर्ष 2025 बैच के 60,244 नागरिक Police आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहे और परेड का निरीक्षण किया.
यह कार्यक्रम देश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हुआ, जहां एक साथ 60,244 आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आधिकारिक रूप से Police बल में शामिल होने का संकल्प लिया. समारोह के दौरान Chief Minister ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी वितरित किए.
इस अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी भावना व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की ‘सुरक्षा, सेवा और संकल्प’ की परंपरा आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर रही है.
सीएम योगी ने आगे लिखा कि 60,244 आरक्षी (नागरिक Police) सीधी भर्ती-2025 बैच के आरक्षी आज Lucknow में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में कर्तव्य-पथ पर अग्रसर होने का संकल्प लेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर परेड का निरीक्षण करते हुए उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करने का गौरव प्राप्त होगा.
दीक्षांत परेड समारोह (जिसे पासिंग आउट परेड भी कहा जाता है) Police प्रशिक्षण का अंतिम और सबसे अहम चरण होता है. इसमें कठिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले नए Police constableों को औपचारिक रूप से बल में शामिल किया जाता है. यह परेड न केवल अनुशासन का प्रदर्शन है, बल्कि यह वर्दी के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और कर्तव्य की शपथ का भी प्रतीक होती है.
Lucknow में आयोजित यह समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर भर्ती हुए आरक्षियों ने एक साथ अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला.
इस आयोजन के साथ ही उत्तर प्रदेश Police को बड़ी संख्या में नए जवान मिले हैं, जो आने वाले समय में राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे.
–
वीकेयू/एएस