नेस्को ड्रग ओवरडोज मामला: मुख्य आरोपी का भाई निक खेमलानी गिरफ्तार, 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Mumbai , 11 जुलाई . Mumbai के गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में 11 अप्रैल को आयोजित एक ‘टेक्नो म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में ड्रग्स के ओवरडोज से मैनेजमेंट के दो छात्रों की मौत के मामले में Police को बड़ी कामयाबी मिली है. Police ने मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है. इस मामले में यह 14वीं गिरफ्तारी की गई है.

Mumbai की वनराई Police ने केस के मुख्य आरोपी महेश उर्फ मार्क खेमलानी के भाई नितेश उर्फ निक खेमलानी को गिरफ्तार किया है. Police ने निक खेमलानी को Friday को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 13 जुलाई तक Police हिरासत में भेज दिया गया.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रग नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के बाद की गई है. जांच में निक और पहले से पकड़े गए आरोपियों के बीच संदिग्ध पैसों के लेन-देन का खुलासा हुआ है. वनराई Police अब निक से पूछताछ कर इस ड्रग सिंडिकेट के पूरे आर्थिक नेटवर्क और फंडिंग सोर्स का पता लगाने में जुटी है. इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

इस मामले में इससे पहले Police ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. नितेश उर्फ ‘निक’ खेमलानी मास्टरमाइंड महेश उर्फ ‘मार्क’ खेमलानी का जुड़वा भाई है.

Mumbai के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज के करीब 19 छात्र गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने गए थे. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि छात्रों ने ‘मर्सिडीज’ नाम की एक्स्टसी गोलियों का सेवन किया था.

वहीं, Mumbai Police की एंटी नारकोटिक सेल की कांदिवली यूनिट की ओर से भी ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. Police ने 50 करोड़ की एमडी ड्रग्स को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police को शक है कि Mumbai में एमडी ड्रग्स का एक बड़ा सिंडिकेट चल रहा है, जिसके तार दूसरे राज्यों के साथ जुड़े हो सकते हैं.

एसडी/वीसी

Leave a Comment