
चंडीगढ़, 9 मई . पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर Enforcement Directorate (ईडी) की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र Government पर बड़ा हमला बोला है. पार्टी नेताओं ने कहा कि यह छापेमारी लोकतंत्र की हत्या के समान है, जिसे भाजपा अंजाम दे रही है. आप इन हथकंड़ों से न आम आदमी पार्टी को झुका सकते हैं और न पंजाब को झुका सकते हैं.
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने से बात करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी और Enforcement Directorate (ईडी) का गठबंधन है. जहां भी चुनाव होते हैं, वहां लगातार दूसरे दलों की Governmentों को निशाना बनाया जाता है. आज दूसरी बार संजीव अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की गई. यह लोकतंत्र की हत्या के समान है, जिसे भाजपा अंजाम दे रही है.”
उन्होंने कहा, “भाजपा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है. संविधान के तहत ही Political पार्टियां बनी हैं और इसी के तहत राज्यों में दूसरे दलों की Governmentें बनती हैं. भाजपा के केंद्र में आने के बाद ईडी-सीबीआई के जरिए डरा-धमकाकर खत्म करने के प्रयास हो रहे हैं.”
हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाए कि कहीं ईडी से छापेमारी कराकर पार्टी तोड़ दी जाती है, विधायकों को खरीद लिया जाता है और कहीं क्रॉस-वोटिंग करा दी जाती है. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह देश के संविधान पर बहुत बड़ा हमला है. इस देश को आजाद कराने के लिए पंजाब के लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी हैं. सबसे अधिक पंजाब के लोग देश के लिए शहीद हुए. आज दिनदहाड़े उस लोकतंत्र की हत्या भाजपा कर रही है. हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे और उम्मीद है कि पंजाब की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी.”
वहीं, पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “आप देख सकते हैं कि कैसे भाजपा केंद्रीय एजेंसियों ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल अब पंजाब में Political उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में, आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनके करीबी सहयोगियों पर छापेमारी की गई है. आज सुबह संजीव अरोड़ा के घर दोबारा ईडी की टीमों ने छापा मारा है.”
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में तीसरी बार और पिछले 10 दिन के अंदर दूसरी बार संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी ने छापेमारी की है. यह छापेमारी सिर्फ आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए कराई जा रही है.
अमन अरोड़ा ने कहा, “मैं केंद्र Government और एजेंसियों को कहना चाहता हूं कि आप भ्रम में न रहें, पंजाब की धरती गुरूओं की धरती है. यह सरदार भगत सिंह और ऊधम सिंह की धरती है. मेरी एजेंसी और केंद्र Government से विनती है कि इन हरकतों से बाज आएं, क्योंकि आप इन हथकंड़ों से न आम आदमी पार्टी को झुका सकते हैं और न पंजाब को झुका सकते हैं.”
बता दें कि ईडी के अधिकारियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में शनिवाप सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर छापा मारा. इस दौरान करीब 20 वाहन और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे.
–
डीसीएच/