सांगली: कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसियों ने पति-पत्नी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

पुणे, 15 अगस्त . Maharashtra के सांगली के कुपवाड़ा से Saturday को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कचरा फेंकने को लेकर पड़ोसियों ने दंपति पर हमला किया. इस घटना में पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने घटना में शामिल संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया.

दरअसल, कुपवाड़ा की श्याम नगर शांति कॉलोनी में कचरा फेंकने को लेकर एक पड़ोसी ने पड़ोस में रहने वाले दंपति पर हमला कर दिया. हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल पति-पत्नी का मिरज Governmentी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

श्याम नगर शांति कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय मोहन नागप्पा केसरेकर एवं उनकी 35 वर्षीय पत्नी मनीषा मोहन केसरेकर और कुपवाड़ के बगल में रहने वाले मूलरूप से वानलेसवाड़ी के रहने वाले फरीद अब्दुल शेख की केसरेकर परिवार से कचरा फेंकने को लेकर बहस हो गई.

Saturday सुबह जब बहस बढ़ गई तो फरीद शेख ने पति-पत्नी मनीषा केसरेकर और मोहन केसरेकर पर हमला कर दिया, जो हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज चल रहा है. उन्हें मिरज Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले को लेकर बताया गया है कि मोहन केसरेकर की पत्नी मनीषा केसरेकर की हालत गंभीर है. घटना के बाद फरीद शेख मौके से फरार हो गया था. उसकी तलाश में Police टीम रवाना हो गई थी. इस बीच, महात्मा गांधी चौक, मिरज की Police ने इस जुर्म के आरोपी फरीद शेख को हिरासत में ले लिया है. वहीं, कुपवाड़ एमआईडीसी Police मामले की आगे जांच कर रही है.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment